BJP Gaon Chalo Abhiyan : लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। आज से राजस्थान में आठ दिन के लिए ‘गांव चलो अभियान’ शुरू होगा। ‘मोदी दूत’ केंद्र सरकार की योजनाएं बताएंगे।
BJP Gaon Chalo Abhiyan Today : लोकसभा चुनाव में जीत के लिए भाजपा ने गांवों की तरफ कदम बढ़ा लिए हैं। इसके लिए राजस्थान प्रदेश में 8 दिन का विशेष ‘गांव चलो अभियान’ रविवार से शुरू होगा। अभियान के दौरान वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, मंत्री, विधायक, सांसद को एक गांव में 24 घंटे प्रवास करना होगा। इसके लिए 2600 कार्यकर्ताओं को चिह्नित किया गया है। प्रदेश भाजपा ने इन्हें ‘मोदी दूत’ नाम दिया है। ये गांव में लोगों को केंद्र सरकार की हर उस योजना की जानकारी देंगे, जिससे सीधे तौर पर वे जुड़े हुए हैं। साथ ही चुनाव में भाजपा को जिताने के लिए प्रचार अभियान को भी गति दी जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी एक दिन के प्रवास पर किसी गांव में जा सकते हैं। दरअसल, विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिए भी योजनाओं से जोड़ा जा रहा है, लेकिन गांवों तक पूरी तरह से पहुंच नहीं बन पा रही है। इस अभियान के जरिए गांव के लोगों तक पहुंचा जाएगा।
मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी होगा। इसकी रिपोर्ट केंद्रीय संगठन को भी भेजी जाएगी। बूथ समिति, पन्ना प्रमुखों के सहयोग से घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य दिया गया है। अभियान के लिए संगठन की संरचना का काम भी प्रवासी कार्यकर्ता करेंगे।
यह भी पढ़ें - Rajasthan News : अशोक गहलोत की तबीयत में सुधार, जानें नया हेल्थ अपडेट
यह भी पढ़ें - राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का नया प्लान, केंद्रीय नेताओं की आ सकती है मौज