जयपुर

Rajasthan BJP : महिला मोर्चा की नई टीम घोषित, 48 नेत्रियों को मिली कमान, देखें पूरी सूची- किसे क्या मिला ज़िम्मा?

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के दिशा-निर्देशों के बाद भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान की नई 'रणनीतिक टीम' का ऐलान कर दिया गया है। महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने अपनी नई टीम में प्रदेश भर की 48 महिला नेत्रियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

3 min read
Mar 31, 2026

राजस्थान की राजनीति में संगठनात्मक नियुक्तियों का दौर तेज हो गया है। आगामी चुनावों और सांगठनिक मजबूती को देखते हुए भाजपा महिला मोर्चा ने अपनी नई कार्यकारिणी की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रदेश के हर कोने और हर वर्ग को साधने की कोशिश की गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम को 'हर बूथ महिला मजबूत' के संकल्प के साथ मैदान में उतारा है।

ये भी पढ़ें

भाटी बनाम रावणा: ‘1 अप्रैल को MLA रविंद्र सिंह के खिलाफ दर्ज कराएंगे FIR’, जानें सिंगर छोटू सिंह ने नए वीडियो में और क्या-क्या कहा?

कार्यकारिणी का गणित: 48 पदों पर सोशल इंजीनियरिंग

नई टीम में 8 प्रदेश उपाध्यक्ष, 3 प्रदेश महामंत्री, 8 प्रदेश मंत्री, के अलावा एक-एक प्रदेश कोषाध्यक्ष, प्रदेश सह कोषाध्यक्ष, 2 कार्यालय मंत्री, एक-एक मीडिया प्रभारी और मीडिया सह प्रभारी, एक-एक प्रदेश आईटी संयोजक, प्रदेश आईटी सह संयोजक, एक-एक सोशल मीडिया प्रभारी, सोशल मीडिया सह प्रभारी, एक-एक प्रदेश रिसर्च संयोजक, प्रदेश रिसर्च सह संयोजक, 12 प्रदेश प्रवक्ता, एक कार्यक्रम प्रभारी, एक-एक मन की बात संयोजक, मन की बात सह संयोजक, एक-एक प्रशिक्षण प्रभारी, प्रशिक्षण सह प्रभारी सहित कुल 48 पदों पर नियुक्तियां की गई हैं।

प्रमुख नियुक्तियां:

प्रदेश महामंत्री: सुनीता व्यास (कोटा), डॉ. अरुणा सिहाग (झुंझुनूं), और डॉ. मूर्ति मीणा (दौसा)।

मीडिया व आईटी: सुजाता मीणा को मीडिया और पूजा गुरनानी को आईटी की कमान सौंपी गई है।

प्रवक्ता: 12 महिला प्रवक्ताओं की फौज तैयार की गई है जो टीवी और सोशल मीडिया पर सरकार का पक्ष रखेंगी।

ये देखें पूरी सूची

क्र. सं.पद (Designation)नाम (Name)जिला (District)
1प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती विजय लक्ष्मी राजपुरोहितबालोतरा
2प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री शिखा वेदचूरू
3प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती निकिता राठौड़सीकर
4प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती ज्योति मिश्राजयपुर शहर
5प्रदेश उपाध्यक्षडॉ. शानू यादवअलवर उत्तर
6प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अनुराधा माहेश्वरीजयपुर शहर
7प्रदेश उपाध्यक्षश्रीमती अंजू सैनीश्रीगंगानगर
8प्रदेश उपाध्यक्षसुश्री रेखा परिहारभीलवाड़ा
9प्रदेश महामंत्रीश्रीमती सुनीता व्यासकोटा शहर
10प्रदेश महामंत्रीडॉ. अरुणा सिहागझुंझुनूं
11प्रदेश महामंत्रीडॉ. मूर्ति मीणादौसा
12प्रदेश मंत्रीडॉ. रजनी गावड़ियानागौर देहात
13प्रदेश मंत्रीश्रीमती मुकेश कंवरअजमेर देहात
14प्रदेश मंत्रीश्रीमती रेखा जैनपाली
15प्रदेश मंत्रीश्रीमती जयश्री दाधिचचूरू
16प्रदेश मंत्रीश्रीमती हंसिका गुर्जरभरतपुर
17प्रदेश मंत्रीश्रीमती अमरावती शर्माजयपुर शहर
18प्रदेश मंत्रीश्रीमती शीला चन्दन जाटवकरौली
19प्रदेश मंत्रीश्रीमती सीमा अखावतअजमेर शहर
20प्रदेश कोषाध्यक्षश्रीमती सुषमा सोनीजयपुर शहर
21प्रदेश सह कोषाध्यक्षश्रीमती कनिका विश्नोईजोधपुर देहात उत्तर
22कार्यालय मंत्रीश्रीमती मीना बनर्जीजयपुर शहर
23कार्यालय मंत्रीश्रीमती बीना शर्माजयपुर शहर
24मीडिया प्रभारीसुश्री सुजाता मीणाजयपुर देहात दक्षिण
25मीडिया सह प्रभारीश्रीमती पूनम जैनकोटा शहर
26प्रदेश आई.टी. संयोजकश्रीमती पूजा गुरनानीजयपुर शहर
27प्रदेश आई.टी. सह संयोजकडॉ. सोनिका जैनउदयपुर शहर
28सोशल मीडिया प्रभारीश्रीमती प्रियंका त्यागीजोधपुर शहर
29सोशल मीडिया सह प्रभारीश्रीमती मनीषा जोधाबीकानेर शहर
30रिसर्च संयोजकश्रीमती श्रीष्टि सेठीजयपुर शहर
31रिसर्च सह संयोजकश्रीमती सुलभा सारदाजयपुर शहर
32प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अनुपमा मोदीजयपुर शहर
33प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती अदिति शर्माजयपुर शहर
34प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती आंचल अवानाजयपुर शहर
35प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती मंजू सैनीजयपुर देहात उत्तर
36प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती किरण मेघवालहनुमानगढ़
37प्रदेश प्रवक्ताडॉ. अंजली यादवअलवर उत्तर
38प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रजनी सोनीकोटा देहात
39प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती निर्मला मकवानाबांसवाड़ा
40प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती ममता कुमावतबालोतरा
41प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती सुनीता सैनीअलवर दक्षिण
42प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती चेतना मीणासवाईमाधोपुर
43प्रदेश प्रवक्ताश्रीमती रमेश कुमारी कौरश्रीगंगानगर
44कार्यक्रम प्रभारीडॉ. नीलम मूंदड़ाजोधपुर शहर
45मन की बात संयोजकश्रीमती उमा शर्माजयपुर देहात दक्षिण
46मन की बात सह संयोजकश्रीमती वीणा कुमारी दशोराचित्तौड़गढ़
47प्रशिक्षण प्रभारीडॉ. मंजू मेघवालजालौर
48प्रशिक्षण सह प्रभारीश्रीमती रूबिया उपाध्यायअलवर दक्षिण

मिशन 'हर बूथ महिला मजबूत': राखी राठौड़ का मास्टरस्ट्रोक

महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने नई टीम की घोषणा करते हुए इसे समर्पण और ऊर्जा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा, "हम सब मिलकर संगठन को और सशक्त, सक्रिय और जन-जन से जुड़ा बनाने का संकल्प लेते हैं। नए जोश और नई सोच के साथ हम 'हर बूथ महिला मजबूत' के मंत्र को साकार करेंगे।"

मुख्यमंत्री का मिला 'आशीर्वाद' और भरोसा

लिस्ट जारी होने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, "मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के नेतृत्व में नारी शक्ति संगठित होकर राज्य के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।"

राजस्थान के सभी जिलों को मिला प्रतिनिधित्व

इस सूची की सबसे बड़ी खासियत इसका 'राजस्थान सेंट्रिक' होना है। बालोतरा से विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, चूरू से शिखा वेद, और श्रीगंगानगर से अंजू सैनी को उपाध्यक्ष बनाकर बॉर्डर से लेकर रेगिस्तान तक भाजपा ने अपनी पकड़ मजबूत की है। वहीं, जयपुर शहर और देहात से भी कई सक्रिय चेहरों को जगह दी गई है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics : ‘बेटा वैभव CM आवास में नहीं, किराए के मकान में रहा’, आखिर किस बात पर अशोक गहलोत ने कही ऐसी बात?

Published on:
31 Mar 2026 10:21 am
Also Read
View All

अगली खबर