जयपुर

अल्पसंख्यक विरोधी नीतियों को लेकर BJP के निशाने पर गहलोत सरकार, आज जयपुर में बनेगी ‘घेराव’ की रणनीति

- राजस्थान अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक आज, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी रहेंगे मौजूद, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली भी होंगे शामिल, मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम.सादिक खान की अध्यक्षता में बैठक, कार्यसमिति सदस्य और जिला अध्यक्ष भी रहेंगे मौजूद, गहलोत सरकार के खिलाफ आगामी आंदोलन को लेकर बन रही रणनीति  
less than 1 minute read
Aug 08, 2021
Rajasthan BJP Minority Cell plan to protest against Gehlot Government

जयपुर।

प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चे की कार्यसमिति बैठक आज जयपुर स्थित एक होटल में आयोजित की जा रही है। मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सादिक खान की अध्यक्षता में हो रही बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्ला कुट्टी, अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री साबिर अली, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनिया, उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ और प्रदेश संगठन महामंत्री चंद्रशेखर भी मौजूद रहेंगे। इनके अलावा मोर्चे से जुड़े कार्यसमिति सदस्य और जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे।

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा की अब तक की गतिविधियों की समीक्षा के बारे में जानकारी दी जाएगी, साथ ही आगामी दिनों में गहलोत सरकार को घेरने को लेकर कार्ययोजना तैयार की जायेगी।


भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष एम सादिक खान ने बताया कि गहलोत सरकार की कई नीतियां ऐसी हैं जो अल्पसंख्यक विरोधी है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने वोट हासिल करने के अल्पसंख्यकों से कई वादे किये थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद अब उनकी अनदेखी हो रही है।

जयपुर पहुँचने पर कुट्टी का हुआ स्वागत
प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यसमिति बैठक के सिलसिले में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अब्दुल्ला कुट्टी शनिवार को जयपुर पहुंचे। यहां जयपुर एयरपोर्ट पर उनका अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एम.सादिक खान के नेतृत्व में स्वागत किया गया। इस मौके पर मोर्चे के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एच खान, प्रदेश महामंत्री हमीद खान मेवाती, महामंत्री इकराम रशीद कुरेशी, उपाध्यक्ष फरीदुद्दीन शेख, कोषाध्यक्ष अकरम कुरैशी, मंत्री सिकंदर बक्श, जाकिर घाटी वाला, मोहम्मद असलम जिलाध्यक्ष राजसमंद, मुराद शेख एडवोकेट, महबूब कुरैशी, गुलजार कुरैशी, मोर्चा के जयपुर शहर अध्यक्ष अब्दुल अजीज हाथी वाले,अयूब पठान जोधपुर देहात जिलाध्यक्ष, मोहम्मद इरशाद हसनपुरा, मौजूद रहे।

Published on:
08 Aug 2021 10:30 am