Rajasthan BJP List released : लोकसभा चुनाव से पहले राजस्थान भाजपा ने एक ऐसी सूची जारी कर दी है जिसे लेकर पार्टी के अंदरूनी गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक में कई तरह की चर्चाएं होने लगी हैं।
ये भी पढ़ें : राजस्थान में यहां एक साथ झूम उठे BJP-Congress-RLP नेता, डोटासरा ने भी मचा डाला धमाल
इधर, लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी होने के काउंटडाउन के बीच राजस्थान भाजपा की एक लिस्ट चर्चा में है। लोकसभा उम्मीदवारों की लिस्ट के ऐलान से ऐन पहले निकलकर आई ये लिस्ट प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी की है।
भजनलाल-दिया कुमारी की जगह नए सदस्य
उपाध्यक्ष बने बाबा बालक नाथ
विधानसभा चुनाव के दौरान सीएम पद के लिए प्रबल दावेदार होने की चर्चा में रहे सांसद बाबा बालक नाथ को भी इस लिस्ट में जगह मिली है। उन्हें प्रदेश भाजपा की नई कार्यकारिणी टीम में प्रदेश उपाध्यक्ष का ज़िम्मा दिया गया है।
ये है नई टीम
प्रदेश उपाध्यक्ष- नारायण पंचारिया, बाबा बालकनाथ, चुन्नी लाल गरासिया, मुकेश दाधीच, अजय पाल सिंह, प्रभु लाल सैनी, सी आर चौधरी, मोतीलाल मीणा, ज्योति मिर्धा, नाहर सिंह जोधा।
प्रदेश महामंत्री- श्रवण सिंह बगड़ी, दामोदर अग्रवाल, जितेन्द्र गोठवाल, संतोष अहलावत
प्रदेश मंत्री- विजेन्द्र पूनिया, वासुदेव चावला, पिंकेश पोरवाल, भूपेन्द्र सैनी, महेन्द्र कुमावत, अनंतराम विश्नोई, सांवलाराम देवासी, अनुसुइया गोस्वामी, स्टेफी चौहान, अजीत मांडण, मिथिलेश गौतम, आईदान सिंह भाटी, अनिता कटारा
प्रदेश कोषाध्यक्ष- पंकज गुप्ता
प्रदेश सह कोषाध्यक्ष- अनिल सिसोदिया