जयपुर

भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक बुधवार को, जयपुर शहर और जयपुर देहात पर होगी चर्चा

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
bjp
भाजपा की लोकसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक बुधवार को, जयपुर शहर और जयपुर देहात पर होगी चर्चा

अरविन्द शक्तावत / जयपुर। लोकसभा चुनाव की तैयारी को लेकर प्रदेश भर में भाजपा लोकसभावार बैठकें कर रही है। इसी कड़ी में बुधवार को जयपुर शहर और जयपुर देहात लोकसभा की बैठकें होंगी। प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना दोनो लोकसभा क्षेत्रों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा कर प्रत्याशी चयन से लेकर बूथ प्रबंधन की स्थिति देखेंगे। करीब दो घंटे तक चलने वाली बैठक में तीन सत्र होंगे। सामान्य बैठक में सभी आमंत्रित कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। दूसरी बैठक प्रमुख कार्यकर्ताओं की होगी। तीसरी बैठक व्यक्तिश: होगी। बैठक में चुनावों के साथ ही संभावित दावेदारों के नामों को लेकर भी चर्चा होगी।

यह कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा

जयपुर शहर की बैठक में 125 प्रमुख कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है। इनमें सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, महापौर, पूर्व महापौर, पूर्व उपमहापौर, उप महापौर, जिला कार्यकारिणी, मोर्चा, प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, लोकसभा चुनाव एवं प्रबंधन समिति सदस्य शामिल हैं। जयपुर देहात की बैठक में भी करीब इतने ही प्रमुख कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। जयपुर शहर लोकसभा की बैठक शाम चार बजे और जयपुर देहात की बैठक दोपहर12 बजे शुरू होगी। बैठक करीब दो घंटे चलेगी। जयपुर देहात की बैठक चंदवाजी में एक निजी कॉलेज में होगी।

Published on:
05 Feb 2019 08:22 pm