जयपुर

महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पोस्टर-होर्डिंग से राजे गायब, पूनियां बोले हमारी तरफ से यह कोई विवाद नहीं

प्रदेश भाजपा में पोस्टर-होर्डिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पोस्टर-होर्डिंग और सोशल मीडिया पर लगाए गए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गायब हैं। पूनियां ने इसे विवाद का विषय नही बताया मगर बैठक के बाद कार्यकर्ता चर्चा करते रहे कि जब राष्ट्रीय मंत्री का फोटो लगाया गया तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को क्यों भुलाया गया।

less than 1 minute read
Jul 31, 2021
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पोस्टर-होर्डिंग से राजे गायब, पूनियां बोले हमारी तरफ से यह कोई विवाद नहीं
महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पोस्टर-होर्डिंग से राजे गायब, पूनियां बोले हमारी तरफ से यह कोई विवाद नहीं

जयपुर।

प्रदेश भाजपा में पोस्टर-होर्डिंग विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक के पोस्टर-होर्डिंग और सोशल मीडिया पर लगाए गए पोस्टर में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गायब हैं। पूनियां ने इसे विवाद का विषय नही बताया मगर बैठक के बाद कार्यकर्ता चर्चा करते रहे कि जब राष्ट्रीय मंत्री का फोटो लगाया गया तो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष को क्यों भुलाया गया।

सतीश पूनिया से राजे की फोटो को लेकर सवाल किया गया तो पूनियां ने कहा कि हमारी तरफ़ से तो यह कोई विवाद नहीं है। आप लोगों की तरफ़ से ही यह विवाद का विषय हो सकता है। कांग्रेस घोषणा पत्र समिति चैयरमेन के जयपुर दौरे को लेकर पूनियां ने कहा कि कांग्रेस का जन घोषणा पत्र झूठ का पुलिन्दा है। कांग्रेस का अब तक का राज टाइम पास मूंगफली की तरह रहा है। अभी कांग्रेस के भीतर भारी अन्तर्द्वन्द्व है। जो प्रदेश में गवर्नेन्स और जनता को प्रभावित कर रहा है। मैं 1990 से प्रदेश की राजनीति में हूं, लेकिन इतनी अकर्मण्य, भ्रष्ट, अराजक और विफल सरकार नहीं देखी। यह सरकार हर मोर्चे पर विफल है।

आमागढ़ मामला कांग्रेस की सुनियोजित साज़िश

पूनियां ने आमागढ़ मामले को कांग्रेस की सोची—समझी साजिश बताया। उन्होंने कहा कि अपना वोट बैंक स्थापित करने के लिए कांग्रेस की नीति पंथ, धर्म और समाज को लड़ाना रहा है। उनके खुद के समर्थक विधायक इसमें संलिप्त हैं, लेकिन भारत का हिन्दू समाज इतना मजबूत है जो पूरी मजबूती और समरसता के सााथ इसका मुकाबला करता है।

Published on:
31 Jul 2021 07:21 pm