
जयपुर।
लोकसभा के चुनावी रण में बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ बहुजन समाज पार्टी (Bahujan Samaj Party) भी पूरी तरह से चुनावी मूड में नजर आ रही है। राजस्थान में लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2019) के लिए प्रत्याशियों की दो सूची जारी कर चुकी बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पार्टी ने अब तीसरी सूची (Rajasthan BSP Candidate List) पर भी मुहर लगा दी है।
बहुजन समाज पार्टी ने तीसरी लिस्ट रविवार को जारी कर दी। इसमें तीन प्रत्याशियों के नाम शामिल है। पार्टी अब तक की तीन सूचियों में 14 प्रत्याशियों को लोसकभा का टिकट दे चुकी है। बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीताराम मेघवाल ने बताया कि टोंक-सवाईमाधोपुर से लक्ष्मीकांत बैरवा बांसवाड़ा से बापूलाल भील और राजसमंद से चेनाराम गोदारा को टिकट दिया है। शेष सीटों पर जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी।
गौरतलब है कि राजस्थान में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए बसपा पांच नामों की पहली सूची और छ नामों की दूसरी सूची पहले ही जारी कर चुकी है। रविवार को तीन नामों के प्रत्याशियों की तीसरी सूची के साथ अब तक पार्टी ने 14 नामों का ऐलान कर दिया है । पहली सूची में उदयपुर, अलवर, कोटा, झालावाड़, और अजमेर सीट शामिल थीं । वहीं दूसरी सूची में चित्तौड़गढ़, पाली, जालोर-सिरोही, बाड़मेर, जोधपुर और जयपुर शहर से उम्मीदवार घोषित किए। वहीं तीसरी सूची में पार्टी ने टोंक-सवाईमाधोपुर, बांसवाड़ा, राजसमंद सीट पर नाम फाइनल किए हैं।
तीसरी सूची में ये नाम हैं शामिल (Rajasthan BSP Candidate Third List)
- टोंक-सवाईमाधोपुर से लक्ष्मीकांत बैरवा
- बांसवाड़ा से बापूलाल भील
- राजसमंद से चेनाराम गोदारा को टिकट दिया गया है।
वहीं शनिवार को भी पार्टी ने सूची जारी की थी। बसपा की दूसरी उम्मीदवारों की सूचीं में शामिल दो नामों ने चौंका दिया। BSP ने पूर्व IPS अफसर पंकज चौधरी (Pankaj Choudhary) और उनकी पत्नी मुकुल चौधरी को टिकट थमाकर चुनाव मैदान में उतार रही है।