जयपुर

Rajasthan Budget 2026: जयपुर मेट्रो फेज-2 को लेकर हो सकती है बड़ी घोषणा, भजनलाल सरकार के बजट पर टिकी निगाहें

राजस्थान बजट 2026: शहर में परिवहन को विकसित करने के लिए भजनलाल सरकार राजस्थान बजट 2026 में मेट्रो के फेज-2 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है।

less than 1 minute read
Feb 10, 2026
जयपुर मेट्रो। फोटो: पत्रिका

जयपुर। शहर में परिवहन को विकसित करने के लिए भजनलाल सरकार राजस्थान बजट 2026 में मेट्रो के फेज-2 को लेकर बड़ी घोषणा कर सकती है। फेज-2 के पहले पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक मेट्रो का काम होना है। मेट्रो के अगले फेज और इसके विस्तार को लेकर भी बजट में घोषणाएं हो सकती हैं।

गौरतलब है कि जयपुर शहर लगातार चारों दिशाओं में अनियंत्रित रूप से फैल रहा है जिसके बाद से ही परिवहन के साधनों की कमी स्पष्ट नजर आती है। इस कमी को दूर करने के लिए मेट्रो फेज-2 का तीव्र विकास करने का प्रयास किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें

Rajasthan Budget 2026 : बजट पेश होने से ऐन पहले सांसद हनुमान बेनीवाल  का ‘बड़ा दांव’, सीएम भजनलाल को भेजी ये 10 डिमांड्स 

फेज-2 के पहले चरण में बनाए जाने वाले स्टेशन

जयपुर मेट्रो फेज-2 की कुल लंबाई 42.80 किलोमीटर होगी। इसका पहला चरण लगभग 11 किलोमीटर लंबा होगा, जिसके तहत 10 एलिवेटेड मेट्रो स्टेशन बनाए जाएंगे। ये स्टेशन प्रह्लादपुरा, मानपुरा, बिलवा कला, बिलवा, गोनर मोड़, सीतापुरा, जेईसीसी, कुंभा मार्ग, हल्दीघाटी गेट और पिंजरापोल गोशाला होंगे।

दक्षिण-पश्चिम इलाकों की कनेक्टिविटी

मेट्रो फेज-2 शुरू होने से जयपुर के दक्षिण-पश्चिम इलाकों को नई और बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इस विस्तार से शहरी विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है, क्योंकि आसपास के इलाकों में व्यापार, आर्थिक गतिविधियां और रोजगार के नए अवसर बढ़ेंगे। इससे शहर की सड़कों पर बढ़ रहा ट्रैफिक दबाव कम होगा और लोगों का सफर पहले से ज्यादा आसान हो जाएगा।

यह मेट्रो कॉरिडोर शहर के प्रमुख आवासीय, व्यावसायिक और शैक्षणिक क्षेत्रों को आपस में जोड़ेगा। साथ ही विश्वकर्मा इंडस्ट्रियल एरिया (VKI) और सीतापुरा औद्योगिक क्षेत्र को भी मेट्रो से जोड़ा जाएगा, जिससे वहां काम करने वाले लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।

ये भी पढ़ें

राजस्थान को कई नई रेल लाइनों की सौगात! अब इन इलाकों तक पहुंचेगी ट्रेन

Updated on:
11 Feb 2026 11:05 am
Published on:
10 Feb 2026 08:33 pm
Also Read
View All
किड्स कॉर्नर: चित्र देखो कहानी लिखो 65 …. बच्चों की लिखी रोचक कहानियां परिवार परिशिष्ट ( 4 जनवरी 2026) के पेज 4 पर किड्स कॉर्नर में चित्र देखो कहानी लिखो 65 में भेजी गई कहानियों में विवेक चौधरी, दीपेंद्र सिंह और भूमि कन्नौजिया क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय विजेता रहे। इनके साथ सराहनीय कहानियां भी दी जा रही हैं।

Rajasthan Budget 2026 : दिया कुमारी ने बजट भाषण में Nelson Mandela का क्यों किया ज़िक्र? वजह है बड़ी

Rajasthan Budget: 560 करोड़ की लागत से बनेगा एलिवेटेड रोड, जानिए जयपुर को बजट में और क्या मिला

Indian Economy: गरुड़ पर सवार भारत की वैश्विक आर्थिक उड़ान का संकेत

Budget 2026: राजस्थान के इन जिलों में बनेंगे 2700 करोड़ से स्मार्ट हाइवे, हादसों को रोकने के लिए बनाया तगड़ा प्लान

अगली खबर