जयपुर

Rajasthan Budget 2026 : ‘निर्मला’ के बाद अब ‘दिया’ की बारी, राजस्थान बजट में खुलेगा सौगातों का पिटारा !

राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है और अब 11 फरवरी 2026 को राज्य का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। 

2 min read
Feb 02, 2026

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा केंद्रीय बजट 2026 पेश किए जाने के बाद अब पूरे राजस्थान की निगाहें उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री दिया कुमारी पर टिकी हैं। राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र 28 जनवरी से शुरू हो चुका है और अब 11 फरवरी 2026 को राज्य का पूर्ण बजट पेश किया जाएगा। भजनलाल सरकार के इस कार्यकाल के तीसरे बजट से प्रदेशवासियों को 'सौगातों के पिटारे' की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

Budget 2026 : केंद्रीय बजट पर राजस्थान के सीएम भजनलाल ने कही बड़ी बात, जानें क्या बोले? 

'निर्मला' के बाद 'दिया' की बारी !

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को नई दिल्ली स्थित संसद भवन में देश का बजट पेश किया। अब बारी है राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी की, जब वे 11 फरवरी को राज्य का बजट पेश करेंगी। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने आधिकारिक तौर पर इस तारीख की पुष्टि की है। यह बजट न केवल राज्य की वित्तीय स्थिति का लेखा-जोखा होगा, बल्कि 2047 तक राजस्थान को एक विकसित और समृद्ध राज्य बनाने का "विजन डॉक्यूमेंट" भी होगा।

मिलेगा अच्छा और समावेशी बजट : दिया कुमारी

राजस्थान के आगामी बजट को लेकर पूछे गए एक सवाल पर वित्त मंत्री दिया कुमारी ने जयपुर में हाल ही में प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि बजट से जुड़ी सभी जानकारियां बजट पेश होने के समय ही सामने आएंगी। साथ ही उन्होंने ये भी भरोसा दिलाया कि इस बार का बजट भी बहुत अच्छा और समावेशी होगा, जो प्रदेशवासियों के हित में होगा।

उन्होंने आगे ये भी कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार ने हर वर्ग और हर क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए मजबूत बजट पेश किए हैं। सरकार ने न सिर्फ बड़े ऐलान किए हैं, बल्कि उन्हें जमीन पर उतारने का भी काम किया है। इस बार के बजट में भी पूरे प्रदेश के लिए अहम घोषणाएं होंगी।

मंत्री दिया कुमारी ने कहा कि सरकार ये सुनिश्चित करेगी कि इन घोषणाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो, जैसा कि अब तक होता आया है। उन्होंने दोहराया कि राज्य सरकार का फोकस विकास, सुशासन और हर वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर है।

'उज्जवल भविष्य का केंद्रीय बजट'

राजस्थान की वित्त मंत्री दिया कुमारी ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए बजट 2026-27 पर प्रतिक्रिया दी। सोशल मीडिया पोस्ट पर शेयर की प्रतिक्रिया में उन्होंने लिखा, 'विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करने वाला केंद्रीय बजट 2026-27 देश के उज्ज्वल भविष्य की स्पष्ट झलक प्रस्तुत करता है। इस जनकल्याणकारी बजट में भारत के समग्र विकास की दूरदृष्टि साफ दिखाई देती है।

उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता, नवाचार और वैश्विक प्रतिस्पर्धा की ओर तेज़ी से अग्रसर है। उनकी सोच “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” को साकार करता यह बजट राष्ट्र निर्माण की सामूहिक भावना को और मजबूती देता है।

दिया कुमारी ने कहा, 'केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत इस बजट में शिक्षा, स्वास्थ्य और उद्योग के साथ-साथ किसान कल्याण और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया गया है, जो वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करता है। नागरिकों के जीवनस्तर में सुधार, युवाओं के सपनों को नई उड़ान और राष्ट्र की आर्थिक शक्ति को सशक्त बनाने की स्पष्ट झलक इस बजट में दिखाई देती है।

ये भी पढ़ें

Union Budget 2026: राजस्थान के हेल्थ सेक्टर को संजीवनी, कैंसर–डायबिटीज के लाखों मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Also Read
View All

अगली खबर