जयपुर

राजस्थान चुनाव 2023 : तीसरी सूची को लेकर बुधवार को हो सकती है भाजपा कोर कमेटी की बैठक

Rajasthan Chunav 2023 : राजस्थान विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिल्ली में हो सकती है।
less than 1 minute read
Oct 23, 2023
JP Nadda
JP Nadda

Rajasthan Chunav 2023 : राजस्थान विधान सभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों की तीसरी सूची पर विचार-विमर्श करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को दिल्ली में हो सकती है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, राजस्थान भाजपा कोर कमेटी के नेताओं की यह बैठक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) के आवास पर ही होने की संभावना है। हालांकि, इससे पहले राजस्थान के चुनाव प्रभारी एवं केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के घर पर भी राजस्थान भाजपा के कुछ नेताओं की बैठक हो सकती है।

बता दें कि राजस्थान विधान सभा चुनाव को लेकर भाजपा अपने उम्मीदवारों की दो सूची जारी कर चुकी है, जिसमें पार्टी अब तक कुल मिलाकर अपने 124 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। प्रदेश की 200 सदस्यीय विधान सभा के लिए भाजपा को अभी 76 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का चयन करना बाकी है। बताया जा रहा है कि 25 अक्टूबर की कोर कमेटी की बैठक के बाद 26 या 27 अक्टूबर को भाजपा के केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक बुलाई जा सकती है जिसमें पार्टी उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम मुहर लगाएगी।

-आईएएनएस

Published on:
23 Oct 2023 10:12 pm
Also Read
View All
राजस्थान सरकार के एक आदेश से 7 हज़ार ‘बेरोज़गारों’ को मिली सरकारी नौकरी, 5 हजार को तो गृह जिले में ही पहली पोस्टिंग

राजस्थान में निकाय चुनाव से पहले BJP का ‘बूथ अलर्ट’, संगठन ने शुरू की माइक्रो प्लानिंग, 61000 बूथों की होगी ग्रेडिंग

‘नंबर बढ़वाकर नौकरी दिलवा दूंगा’, जयपुर का बहुरूपिया ‘आलू’ गिरफ्तार, कभी फर्जी पुलिस तो कभी प्रोफेसर बनकर करता था ठगी

पंचायत चुनाव से पहले BAP के गढ़ में कांग्रेस का ‘मास्टरस्ट्रोक’! क्या मानगढ़ धाम के मुद्दे से बदलेगा वागड़ का सियासी गणित?

Jaipur Hit And Run Case: पिता और छोटी बहन की मौत के बाद मां से लिपट गया मासूम, तेज रफ्तार कार ने उजाड़ दिए 2 परिवार