जयपुर

सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-विपक्ष के नेताओं को जम्मू-कश्मीर भेजते तो साफ होती तस्वीर

Rajasthan News: सीएम गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा-विपक्ष के नेताओं को जम्मू-कश्मीर भेजते तो साफ होती तस्वीर
2 min read
• •
Updated: 24 Aug 2019, 5:36 PM IST
CM Ashok Gehlot
CM Ashok Gehlot

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ( Rajasthan CM Ashok Gehlot ) ने राहुल गांधी एवं विपक्ष के नेताओं को जम्मू कश्मीर जाने की अनुमति नहीं देने का विरोध जताया है। सीएम गहलोत ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि केंद्र सरकार ( Modi Government 2019 ) को तो विपक्षी दलों के प्रतिनिधि मंडल को जम्मू-कश्मीर भेजना चाहिए था। इससे उनके फैसलों को लेकर जनता में विश्वास बढ़ता।

सीएम गहलोत ने कहा कि मीडिया के माध्यम से जो दावे किए जा रहे हैं, उनमें कितनी सच्चाई है। ये बात खुद जाकर देखिए। ये तब हो पाता जब केंद्र सरकार खुद विपक्षी दलों के नेताओं का प्रतिनिधिमंडल जम्मू-कश्मीर भेजती।

गहलोत ने कहा कि देश में ऐसा माहौल बनाया कि देशभक्ति के लिए केवल वो लोग हैं। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के वक्त पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने विपक्ष के कई नेताओं को अलग-अलग भेजा था। साथ ही कहा कि आम जनता को गुमराह करने में ये लोग कामयाब हो गए हैं लेकिन धीरे-धीरे देशवासी समझेंगे कि सच्चाई क्या है तब ये लोग अपने आप एक्सपोज़ होंगे क्योंकि विजय हमेशा सच्चाई की होती है

पूर्व मंत्री पी चिदंबरम की गिरफ्तारी को लेकर भी उन्होंने कहा कि वास्तविक मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाने के लिए यह सब नाटक किए जा रहे हैं। दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व वित्त मंत्री रहे पी चिदंबरम को सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें सीबीआई कोर्ट में पेश कर पांच दिन के रिमांड पर लिया है। चिदंबरम पर आईएनएक्स मीडिया को फायदा पहुंचाने सहित कई आरोप हैं। फिल हाल चिदंबरम से सीबीआई पूछाताछ करने मे लगी है।

Updated on:
24 Aug 2019, 5:36 PM IST
Published on: