जयपुर

गहलोत सरकार की योजनाओं को लेकर CM भजनलाल ने कर दी ये बड़ी घोषणा

Ayushman Bharat Yojana: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनहित की कोई भी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि ऐसी योजनाओं को और अच्छा बनाने पर काम किया जाएगा। मुफ्त दवाइयां भी बंद नहीं होंगी।
2 min read
• •
Updated: 26 Dec 2023, 8:46 AM IST
bhajanlal_sharma.jpg

Ayushman Bharat Yojana: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि जनहित की कोई भी योजना को बंद नहीं करेंगे, बल्कि ऐसी योजनाओं को और अच्छा बनाने पर काम किया जाएगा। मुफ्त दवाइयां भी बंद नहीं होंगी। हम तो कोशिश कर रहे हैं कि इनमें ऐसी दवाइयां भी शामिल करें, जो मरीज के लिए जरूरी हैं। सीएम सोमवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने योजनाएं, मुफ्त इलाज व दवाइयां बंद होने के तमाम कयासों पर विराम लगा दिया। सीएम ने कहा कि हमने आयुष्मान भारत योजना को 5 से 10 लाख तक बढ़ाया। अब योजना में 25 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने का इंतजाम कर रहे हैं। मैंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री से भी बात की है। उनका यह बयान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक्स पर भेजे गए मैसेज के तत्काल बाद आया, जिसमें उन्होंने सरकार से कांग्रेस की योजनाओं के बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए पूछा था।

भजनलाल ने दिया गहलोत को जवाब...
गहलोत ने सोशल मीडिया पर लिखा कि- 'मीडिया के माध्यम से ये भी जानकारी में आया है कि चिरंजीवी योजना में निजी अस्पतालों द्वारा इलाज नहीं किया जा रहा है। वर्तमान सरकार को हमारी सरकार की योजनाओं को लेकर भी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए, जिससे जनता को परेशानी न हो एवं कोई नई व्यवस्था लागू होने तक पूर्ववत व्यवस्था चालू रखनी चाहिए।'

मैंने अधिकारियों से कहा है- अब राज बदल गया है...
सीएम ने कहा कि मैं घर से भाजपा प्रदेश कार्यालय की तरफ निकल रहा था। मेरे मन में विचार आया, सुशासन दिवस के दिन मुझे एसएमएस अस्पताल जाना चाहिए। मैंने औचक निरीक्षण किया और अधिकारियों को कहा है कि अब राज बदल गया है, जनहित में ठीक से काम करें।

गलत के लिए सिफारिश, बख्शेंगे नहीं
-किसी कीमत पर महिला अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। मैंने अधिकारियों को कहा है कि अगर आपने गलत के लिए सिफारिश की तो उसको भी बख्शा नहीं जाएगा। भ्रष्टाचार को जड़ से नष्ट करना है।
-जनता की अपेक्षाएं अधिक हैं। जनता के मन में यह विश्वास है, पीएम नरेंद्र मोदी जो कहते हैं, वो करते हैं। जनप्रतिनिधियों के साथ कार्यकर्ता भी जनता के बीच में जाएं।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के BS-VI को छोड़ सभी वाहनों की ‘दिल्ली एंट्री’ 1 नवंबर से बैन, जानिए कौन सी गाड़ियां जा सकेंगी और किसे नहीं मिलेगी छूट

Ashok Gehlot : ‘मोदी के जन्मदिन पर जले 33 लाख दीये’, अशोक गहलोत बोले- पर राजस्थान के मंदिरों में 2 लीटर तेल के भी लाले!

Arnab Cyclone in Rajasthan: काउंटडाउन शुरू- राजस्थान में भी दिखेगा साइक्लोन अर्नब का असर, जानिए कहां होगी झमाझम बारिश- कहां चलेगी आंधी?

राजस्थान पुलिस की चेतावनी: सोशल मीडिया पर लाइक्स की होड़ में अपने बच्चों की सुरक्षा दांव पर न लगाएं

राजस्थान के नए वन प्रमुख की रेस में PK उपाध्याय को झटका! नियुक्ति से पहले ACB में शिकायत, राजगढ़ वन घोटाले से जुड़ा मामला