जयपुर

नए सीएम को देखने के लिए आतुर लोग, गिरिराज महाराज की लगाई जयकार

राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जब पहली बार मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभालने पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए सचिवालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी और समर्थक मौजूद थे।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 Dec 2023, 8:16 AM IST
rajasthan_cm_.jpg

Rajasthan Cm Bhajan Lal Sharma : राज्य के नए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को जब पहली बार मुख्यमंत्री कार्यालय में पदभार संभालने पहुंचे तो उन्हें देखने के लिए सचिवालय में बड़ी संख्या में कर्मचारी और समर्थक मौजूद थे। शर्मा के वहां पहुंचते ही समर्थकों ने बंसीवारे और गिरिराज महाराज की जयकार करने लगे। शर्मा का काफिला दोपहर तीन बजकर 40 मिनट पर वहां पहुंचा और वे सीधे सीएमओ चले गए।

मुख्य बिल्डिंग के लिए पैदल ही निकले
पदभार ग्रहण करने के बाद मुख्यमंत्री शर्मा कुछ देर सीएमओ में रुके और अफसरों से भी मुलाकात की। इसके बाद पैदल-पैदल ही मुख्य बिल्डिंग की ओर चले गए। इस दौरान भीड़ ने जय श्रीराम के भी नारे लगाए। शर्मा ने भीड़ का अभिवादन भी किया। ज्यादा लोगों के जुट जाने से सीएम के सुरक्षाकर्मियों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। शर्मा ने कर्मचारियों से भी मुलाकात की। कर्मचारियों ने उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी। भजनलाल के साथ केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत भी थे। इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के कक्ष में गए और वहां उनके पदभार कार्यक्रम में शिरकत की। शर्मा ने सचिवालय में गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश में खुशहाली और सुख समृद्धि के लिए कामना की।

Published on: