जयपुर

सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर भारी चूक, बाइक सवार काफिले में घुसे, जानें फिर क्या हुआ

CM Bhajanlal Security : सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। इस बार जेएलएन मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने का प्रयास किया। जानें फिर क्या हुआ।
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2025, 8:46 AM IST
Rajasthan CM Bhajanlal Security Another Huge Lapse Bikers Entered Convoy know What Happened Next

CM Bhajanlal Security : सीएम भजनलाल की सुरक्षा में एक बार फिर चूक हुई है। इस बार जेएलएन मार्ग पर बाइक सवार 2 युवकों ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे युवक को मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया, लेकिन चालक काफिले की तरफ बाइक दौड़ा ले गया। बाइक चालक को भी मौके पर तैनात अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ा गया। इस संबंध में गांधी नगर थाने में मामला दर्ज करवाया गया है।

पिछले वर्ष दिसम्बर में भी हुई ​थी यह घटना

गौर करने वाली बात है कि पिछले वर्ष दिसम्बर में जगतपुरा में मुख्यमंत्री के काफिले में कार सवार के घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया था। मुख्यमंत्री काफिले के कई वाहन आपस में टकरा गए थे और ड्यूटी पर तैनात एएसआइ व काफिले में घुसने वाली कार के चालक की मौत हो गई थी।

2 गिरफ्तार, रिपोर्ट दर्ज

पुलिस ने बताया कि पुराना विद्याधर नगर निवासी मोहमद असरद (23 वर्ष) व इमरान (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया। इस संबंध में बजाज नगर थाने के कांस्टेबल चालक अजय सिंह ने सोमवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई।

आरोपियों को रोकने का किया प्रयास

चालक अजय सिंह ने रिपोर्ट में बताया कि रविवार रात 9 से साढ़े दस बजे तक उसकी ड्यूटी कुलिश स्मृति वन के पास थी और मुख्यमंत्री को जवाहर सर्कल की तरफ जाना था। मुख्यमंत्री का काफिला आने वाला था। काफिला आया, तभी बाइक सवार आरोपी काफिले की तरफ बाइक लेकर निकलने लगे। आरोपियों को रोकने का प्रयास किया। बाइक पर पीछे बैठे आरोपी इमरान को पकड़ लिया, लेकिन चालक असरद मुख्यमंत्री के काफिले के आगे से गलत दिशा में बाइक भगाकर ले गया। उसको भी अन्य पुलिसकर्मियों की मदद से पकड़ लिया। अनुसंधान के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर सौंपा है।

Updated on:
30 Apr 2025, 8:46 AM IST
Published on: