जयपुर

Jaipur Crime: गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के जेल में बंद गुर्गों को पहुंचाती थी मैसेज, माया मैडम सहित तीन गिरफ्तार

Gangster Lawrence Bishnoi: आरोपी माया मैडम देश की अलग-अलग जेल में बंद गैंगस्टर्स से मिलकर संदेश विदेश और देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद गुर्गों तक पहुंचाने का काम करती थी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Dec 2024, 8:25 AM IST
-lawrence-bishnoi-gang-7-accused-arrested

Rajasthan Crime: जयपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की गैंग में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी का खुलासा हुआ है। संजय सर्कल थाना पुलिस ने गैंग के लिए काम करने वाली माया मैडम समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में चार अन्य गुर्गों को भी पकड़ा था।

पुलिस ने बताया कि नई दिल्ली स्थित द्वारका निवासी सीमा उर्फ रेणु उर्फ माया मैडम, गुजरात के राजकोट निवासी हरेश शैलेष और हरियाणा के हिसार निवासी सचिन वर्मा को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से 4 पिस्टल, मैगजीन और 7 कारतूस बरामद किए हैं।

डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा डूडी ने बताया कि आरोपी माया मैडम देश की अलग-अलग जेल में बंद गैंगस्टर्स से मिलकर संदेश विदेश और देश के विभिन्न राज्यों में मौजूद गुर्गों तक पहुंचाने का काम करती थी। जेल में सख्ती होने पर गैंगस्टर्स के पास मोबाइल नहीं पहुंच पाता, ऐसे में वह खुद जाकर संदेशों को पहुंचाती थी। एडीसीपी बजरंग सिंह शेखावत ने बताया कि इनसे पहले योगेश सैनी, मोहमद अकील मंसूरी, हरेन्द्र बिश्नोई और दीपक सैन को गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ के बाद माया मैडम और अन्य गुर्गों को चिह्नित किया गया।

Updated on:
1 Dec 2024, 8:25 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?

Exclusive: महिला कोच में घुसने पर ₹2500 फाइन, लेकिन 72% ट्रेनों में कोच ही गायब! उत्तर पश्चिम रेलवे में महिलाओं के लिए बड़ी कमी

Rajasthan News: राजस्थान की भजनलाल सरकार का सख्त एक्शन, अब 27 भ्रष्ट आला अफसरों के खिलाफ चलेगा मुकदमा