24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lawrence Bishnoi : लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, कहा : 50 लाख रुपए तैयार कर, अन्यथा गोली मार देंगे

गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Manish Chaturvedi

•

Updated: 25 Nov 2024, 9:59 AM IST

जयपुर। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। मामला भरतपुर का है। जहां पर आरोपी ने विवेक शर्मा को फोन कॉल और धमकी भरे मैसेज भेजे थे। जिसमें उन्हें चेतावनी दी गई थी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो जान से मार दिया जाएगा। इस मामले को लेकर विवेक शर्मा ने रविवार को कोतवाली पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विवेक शर्मा शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के कुम्हेर गेट के निवासी हैं। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को उन्हें एक अज्ञात नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई का सदस्य बताते हुए 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी। विवेक शर्मा ने फोन को काट दिया, लेकिन इसके बाद उन्हें एक धमकी भरा मैसेज आया। जिसमें लिखा था कि आगे के मैसेज बिश्नोई ग्रुप से मिलेंगे। फिर 23 नवंबर को शाम के समय एक और धमकी भरा मैसेज आया, जिसमें लिखा था कि 50 लाख रुपए तैयार रखना, अगले दिन फिर कॉल करेंगे और अगर पैसे नहीं दिए तो गोली मार दी जाएगी। इसके साथ ही मैसेज में "लॉरेंस बिश्नोई गिरोह, जय श्री राम" लिखा था।

इस धमकी से परेशान विवेक शर्मा ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू की और जांच के लिए एक टीम गठित की। पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा ने कहा कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और जांच की जा रही है। कॉल और मैसेज भेजने वाले अज्ञात नंबरों की जांच तकनीकी सर्विलांस की मदद से की जा रही है। पुलिस ने उम्मीद जताई है कि जल्द ही आरोपियों का पता चल जाएगा और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

हालांकि, पुलिस का कहना है कि यह रंगदारी का तरीका लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह से थोड़ा अलग है। लॉरेंस बिश्नोई के गिरोह के मामले में जब भी धमकी भरे कॉल आते हैं तो वे अक्सर विदेशी नंबरों से होते हैं। लेकिन विवेक शर्मा को जिस नंबर से कॉल और मैसेज किए गए, वह सामान्य भारतीय नंबर था। जो इस तरह की वारदात में असामान्य माना जा रहा है। इस तथ्य के बावजूद पुलिस ने मामले की जांच को लेकर गंभीरता से काम करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच में जुटी टीम जल्द ही इस रंगदारी के गिरोह का पर्दाफाश करेगी।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग