जयपुर

राजस्थान में साकार हो रहा बंगाल का वैभव, विश्व विरासत थीम पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

Durga Puja Festival 2022: कोविड के दो साल बाद आज सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज होगा। शहर में दुर्गापूजा महोत्सव आज आनंद मेले के साथ शुरू हो रहा है।

less than 1 minute read
Sep 30, 2022
राजस्थान में साकार हो रहा बंगाल का वैभव, विश्व विरासत थीम पर दुर्गा पूजा महोत्सव शुरू

Durga Puja Festival 2022: जयपुर। कोविड के दो साल बाद आज सार्वजनिक रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव का आगाज होगा। शहर में दुर्गापूजा महोत्सव आज आनंद मेले के साथ शुरू हो रहा है। शाम को दुर्गा पूजा महोत्सव स्थलों पर बंगाली पकवानों की खुशबू महकेगी। वहीं एक अक्टूबर षष्ठी को घट स्थापना व प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन होगा। सुबह पहली पूजा होगी, वहीं शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।

शहर के बनीपार्क स्थित दुर्गाबाड़ी, जय क्लब, मालवीय नगर सहित कई जगहों पर दुर्गा पूजा के पंडाल सजाये गए है।महोत्सव के तहत 2 अक्टूम्बर को सप्तमी पूजन होगा, इस दिन आरती, पुष्पांजलि, भोग का आयोजन होगा। माता को विशेष व्यजनों का भोज लगाया जाएगा। समाज बंधुओं में भोग वितरण किया जाएगा। महोत्सव में 3 अक्टूम्बर को पुष्पांजलि, पूजा के बाद रात को संधि पूजा होगी, 108 दीपक जलाकर विशेष आराधना होगी। 4 अक्टूबर को महानवमी कन्या पूजन होगा। इस दिन माता के केला, कद्दू की बलि चढ़ाई गायेगी। दशमी को सिंदूर खेला, दर्पण विसर्जन और प्रतिमा विसर्जन का आयोजन होगा।

एक ही कैनवास में नजर आ रहा माता का पूरा परिवार
बंगाली समाज की ओर से इस बार दुर्गा पूजा को विश्व विरासत की थीम पर मनाया जा रहा है। बनीपार्क स्थित दुर्गाबाड़ी में माता दुर्गा के पांडाल को बंगाल के प्राचीन मंदिरों की थीम पर सजाया गया है। मंदिर के कोरिडोर के सामने एक ही कैनवास पर 5 मूर्तियां विराजित नजर आ रही है। सड़क पर ही खड़े होकर श्रद्धालु माता के दर्शन कर सकेंगे। जयपुर दुर्गाबाड़ी एसोसिएशन ने इस बार दुर्गाबाड़ी में माता रानी के दर्शन 24 घंटे खुले रखने का निर्णय लिया है।

Published on:
30 Sept 2022 01:45 pm
Also Read
View All