https://www.patrika.com/rajasthan-news/
ओमप्रकाश शर्मा
जयपुर. प्रदेश की राजनीति में कास्ट फैक्टर कितना असरदार रहता है, इसका अंदाजा टिकट वितरण की स्थिति से लगाया जा सकता है। हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा और कांग्रेस का टिकट वितरण जाति समीकरण को ध्यान में रखते हुए किया गया है। राज्य की राजनीति में खासा महत्व रखने वाले जाट समाज को भाजपा और कांग्रेस ने बराबर अहमियत दी है। दोनों ही पार्टियों ने 33-33 जाट प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। सरकार के खिलाफ कई मुद्दों पर विरोध करने वाले राजपूतों को भाजपा ने इस बार 26 सीटों पर उतारा गया है। हालांकि यह आंकड़ा गत चुनावों से तीन कम है। कई सीटों ऐसी हैं, जहां दोनों ही पार्टी ने समान जाति का प्रत्याशी मैदान में उतारा है।
सबसे ज्यादा 15 सीटों पर जाट प्रत्याशियों में मुकाबला
सबसे अधिक जाट समाज की है, जहां एक ही जाति के प्रत्याशी आमने-सामने हैं। 200 में से 15 सीटें ऐसी हैं, जहां दोनों पार्टी के प्रत्याशी जाट हैं। ऐसी स्थिति अन्य जातियों के मामले में भी है। जाट के अलावा ब्राह्मण जाति के उम्मीदवार भी मुख्य मुकाबले में हैं। कहने को राजनीकि पार्टियों जातिवाद को नकारती है। हालांकि स्थिति उलट है। हर सीट पर जातिवाद को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण किया जाता है। यही कारण है कि कई सीटों पर प्रत्याशी तय होने के बाद भी बदले गए। कुछ बदलाव सीधे सीटों पर असर कर रहे हैं तो कुछ नजदीक की दूसरी सीटों को प्रभावित कर रही हैं। जाति विशेष के मतदाता को लुभाने के लिए वे पर्दे के पीछे प्रत्याशियों की संख्या का हवाला देकर प्रचार करते भी नजर आते हैं। यही कारण है कि कई सीटों पर चुनाव का मुख्य मुद्दा की जाति बन गया है।
इन सीटों पर जाट प्रत्याशी आमने-सामने
सीट भाजपा कांग्रेस
सूरतगढ़ रामप्रताप कासनियां हनुमान मील
हनुमानगढ़ डां. रामप्रताप विनोद चौधरी
लूणकरणसर सुमित गोदारा वीरेन्द्र बेनीवाल
सादुलपुर रामसिंह कस्वा कृष्णा पूनिया
सूरजगढ़ सुभाष पूनिया श्रवण कुमार
झुंझुनूं राजेन्द्र भाम्बू विजेन्द्र ओला
मंडावा नेरन्द्र कुमार रीटा चौधरी
खंडेला बंशीधर खंडेला सुभाष मील
डीग डॉ.शैलेष सिंह विश्वेन्द्र सिंह
किशनगढ़ विकास चौधरी नंदराम थाकन
डेगाना अजयसिंह किलक विजयपाल मिर्धा
नावां विजयसिंह चौधरी महेन्द्र चौधरी
ओसियां भेराराम चौधरी दिव्या मदेरणा
बायतू कैलाश चौधरी हरीश चौधरी
मालपुरा कन्हैया लाल चौधरी रणवीर पहलवान (गठबंधन)
- गुर्जर
सीट भाजपा कांग्रेस
खेतड़ी धर्मपाल गुर्जर डॉ.जितेन्द्र
नगर अनीता सिंह मुरारी लाल गुर्जर
- राजपूत
सीट भाजपा कांग्रेस
कोलायत पूनम कंवर भंवर सिंह भाटी
बाली पुष्पेन्द्र सिंह उम्मेदसिंह चम्पावत
शेरगढ़ बाबूसिंह राठौड़ मीना कंवर
झालरापाटन वसुंधरा राजे मानवेन्द्र सिंह
- ब्रहमण
सीट भाजपा कांग्रेस
बीकानेर पश्चिम गोपाल जोशी बीडी कल्ला
रतनगढ़ अभिनेष महर्षी भंवरलाल पुजारी
सीकर रतनजलधारी राजेन्द्र पारीक
हवामहल सुरेन्द्र पारीक महेश जोशी
थानागाजी रोहिताश शर्मा सुनील कुमार शर्मा
बूंदी अशोक डोगरा हरिमोहन शर्मा
कोटा दक्षिण संदीप शर्मा राखी गौतम
वैश्य
सीट भाजपा कांग्रेस
भरतपुर विजय बंसल सुभाष गर्ग
यादव
सीट भाजपा कांग्रेस
किशनगढ़बास रामहेत यादव डॉ. करण सिंह
बहरोड़ मोहित यादव आर.सी.यादव