
जयपुर। राजनीतिक दलों, प्रत्याशियों और उनके समर्थकों को अब सोशल मीडिया से चुनाव प्रचार भी भारी पड़ पडऩे वाला है। सोशल मीडिया के चुनाव प्रचार को लेकर दरें तैयार की गई हैं, इन दरों पर GST भी लिया जा रहा है। कोई भी कंटेट सोशल मीडिया पर अपलोड करने से पहले जिला निर्वाचन अधिकारी की इजाजत लेना जरूरी होगा। कंटेंट की निगरानी रखने के लिए जिला प्रशासन ने कमेटियां गठित की हैं। पेड न्यूज की निगरानी करने की जिम्मेदारी मीडिया प्रकोष्ठ को सौंपी गई है, जबकि कंटेंट की निगरानी पुलिस की साइबर सेल करेगी।
निर्धारित दरें
एसएमएस
110 रुपए - प्रति हजार मैसेज+जीएसटी
वाट्सअप
180 रुपए - प्रति हजार मैसेज+जीएसटी
वॉयस कॉल मैसेज
210 रुपए - प्रति हजार मैसेज+जीएसटी
यहां कर सकते हैं शिकायत
उम्मीदवार या राजनीतिक दल द्वारा किसी भी प्रकार से आचार संहिता का उल्लंघन किया जा रहा है, तो आप आयोग को फोन, ऑनलाइन या एप पर सूचना दे सकते हैं। आप प्रशासन द्वारा निर्धारित नंबर पर फोन भी कर सकते हैं।
फोन नंबर: 0371-2449911, 2449933, 2449931
हर परिवार को वोटर गाइड
7 दिसम्बर को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जयपुर जिले में मतदाताओ को फोटो युक्त वोटर स्लिप तथा प्रत्येक परिवार को वोटर गाइड उपलब्ध कराई जाएगी। यह कार्य जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में बीएलओ के माध्यम से पूरा किया जाएगा। यह पूरी प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार की जा रही है। इसी को लेकर जिला कलक्टर सिद्वार्थ महाजन ने जिला कलक्ट्रेट में वीडियो कांफ्रेंस (वीसी) से तैयारियों की समीक्षा की।