जयपुर

घनश्याम तिवाड़ी ने किया ऐलान, तीसरे मोर्चे की सरकार बनने के बाद सबसे पहले होंगे ये काम..

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
less than 1 minute read
Oct 29, 2018
ghanshyam tiwari

जयपुर।

चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टीयां जनता से अपने-अपने वादे करने में जुटी हुई हैं। भारत वाहिनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि इस बार विधानसभा में तीसरे मोर्चे की सरकार बनेगी। यह बात तिवाड़ी ने सोमवार को श्याम नगर 'मातृ मंदिर' में आयोजित बैठक मेें कही। तिवाड़ी ने कहा कि भाजपा-कांग्रेस को चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ेगा।

भ्रष्टाचार की समाप्ति का कार्य किया जाएगा
इस मौके पर घनश्याम तिवाड़ी ने कहा कि तीसरे मोर्चे की सरकार बनने के बाद सबसे पहले वंचित वर्ग आरक्षण, युवा रोजगार, कर्ज मुक्त किसान, प्रदेश में चारों तरफ व्याप्त पेयजल की समस्या का स्थाई समाधान और ढ़ांचागत भ्रष्टाचार की समाप्ति का कार्य किया जाएगा।

ये भी रहे मौजूद

इस दौरान राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी, समाजवादी पार्टी से डॉ संजय लाठर व उत्तर प्रदेश की सपा सरकार में मंत्री रहे डॉ मीराजुद्दीन भी मौजूद रहे।

Updated on:
29 Oct 2018 07:40 pm
Published on:
29 Oct 2018 07:22 pm