जयपुर

Rajasthan Politics : गोविंद सिंह डोटासरा ने खोला वो राज, जिस वजह से राजस्थान की सत्ता पर दोबारा कैसे काबिज होगी कांग्रेस

Rajasthan Assembly Election 2023 राजस्थान प्रदेश कार्यकारिणी के लिए नए सदस्य चुने गए। मुख्यालय जयपुर में बहुत चहल पहल थी। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने वो राज जो काफी दिनों तक उनके सीने में बंद था। कि, कैसे राजस्थान की सत्ता पर कांग्रेस दोबारा काबिज होगी। इसके बाद तो मुख्यालय में खुशी से नारे लगने लगे।

2 min read
गोविंद सिंह डोटासरा

राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा, राजस्थान कांग्रेस में किसी तरह के खेमेबाजी नहीं है। नवगठित प्रदेश कार्यकारिणी बहुत ही संतुलित है। साथ ही ऐलान किया कि, कांग्रेस एकजुट है। एकजुट रहेगी। और आगामी विधानसभा चुनाव 2023 जीतेगी। डोटासरा ने मंगलवार को कहा कांग्रेस में कोई खेमा नहीं। कांग्रेस में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का ही खेमा है। सब कांग्रेस के सिपाही हैं। इसलिए मीडिया से आग्रह है कि वह आज के बाद राजस्थान में किसी खेमें, गुट या नेता की बात नहीं करें। सिर्फ कांग्रेस की बात करें। उन्होंने कहा 2024 में हम केंद्र से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को सत्ता से हटा कर रहेंगे।

नई कार्यकारिणी के नामों का ऐलान

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सोमवार रात राज्य संगठन में 21 उपाध्यक्ष, 48 महासचिव, 122 सचिव बनाए गए। साथ ही 25 जिलों में जिलाध्यक्ष भी नियुक्त किए गए। राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष डोटासरा ने नई कार्यकारिणी को बेहद संतुलित बताया। कहा कि इसमें लगभग 60 फीसद युवा हैं। साथ्ज्ञ ही सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व मिला है। वह अपनी नई टीम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हैं।

यह भी पढ़ें - Rajasthan politics : कांग्रेस को मात देने को भाजपा का धांसू प्लान तैयार, BJP-39 दिलाएंगे जीत

ज्यादा काम किया तो प्रचार भी ज्यादा करना होगा

कांग्रेस नेता ने कहा राज्य सरकार के कामकाज का जनता के बीच प्रचार प्रसार करना पार्टी और संगठन के सामने बहुत बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा इस बार तो और ज्यादा चुनौती है। इसलिए कि हमारी सरकार ने बहुत काम किया है। इतनी योजनाएं हैं कि हर व्यक्ति उनसे लाभान्वित कैसे हो? यह देखना हमारे लिए बड़ा काम है। इसे पूरा करने के लिए हमें पूरी मेहनत करनी पड़ेगी और हम करेंगे।

भाजपा पर डोटासरा का तंज

विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की सोमवार को संपन्न हुई विजय संकल्प बैठक पर कटाक्ष करते हुए डोटासरा ने कहा, विजय जो हो ही नहीं रही, विजय की ओर तो वे बढ़ ही नहीं रहे हैं। उनको तो आपस में लड़ने से फुर्सत नहीं है। भाजपा में अधूरी झगड़ा गहरा है। विजय उनको मिलेगी ही नहीं तो संकल्प क्या फायदा।

यह भी पढ़ें - rajasthan politics : राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी का ऐलान, 25 नए जिलाध्यक्ष चुने गए, लिस्ट में देखें नाम

Published on:
11 Jul 2023 03:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर