31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan politics : कांग्रेस को मात देने को भाजपा का धांसू प्लान तैयार, BJP-39 दिलाएंगे जीत

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के लिए भाजपा ने एक नया प्लान तैयार किया है। वो है BJP-39। यह BJP-39 कांग्रेस को मात देंगे। आखिरकार BJP-39 है क्या जानें....
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jul 2023, 2:04 PM IST

bjp.jpg

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 को कम वक्त रह गया है। कांग्रेस को मात देने के लिए भाजपा हर वो फार्मूला खोज रही है, जिसके जरिए राजस्थान पर वह अपना कब्जा कर सके। और आखिर में उनको वह फार्मूला मिल गया है। BJP-39 भगवा की जीत का परचम लहराने में मदद करेंगे। भाजपा के 39 अल्पकालीन विस्तारक राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पार्टी की रणनीति को धरातल पर उतरेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी आलाकमान ने इन्हें चुनाव वाले राज्यों में तैनात करने करने का फैसला लिया है। 100 अल्पकालीन विस्तारकों को एक माह की ट्रेनिंग दी गई है। और उसके बाद उनमें से 39 सबसे बेहतरीन अल्पकालीन विस्तारकों का चयन हो गया है।



जल्द ही सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

अब इन 39 को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी ही राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में नियुक्त किया गया। इन अल्पकालीन विस्तारकों को बेहद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिसमें ये सभी विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के चयन की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही पार्टी के प्रचार अभियान की जिम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाएंगे। भोपाल में पीएम नरेंद्र मोदी के संवाद कार्यक्रम यह सभी विस्तारक मौजूद थे।

यह भी पढ़े - पूरे राजस्थान में इस दिन सारे कांग्रेसी रहेंगे बिल्कुल चुप, वजह है बहुत अनोखी

इनके जाने से पार्टी को लाभ मिलेगा - महेंद्र भट्ट

देहरादून में उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड से 39 अल्पकालीन विस्तारकों को भेजा जा रहा है। ये अल्पकालीन विस्तारक कार्यकर्ता बूथ स्तर पर सराहनीय कार्य करने वाले समर्पित कार्यकर्ता हैं। चुनावी राज्यों में इनके जाने से पार्टी को लाभ मिलेगा।

विस्तारक के बारे में जानिए?

भारतीय जनता पार्टी या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वर्षों से निस्वार्थ भाव से काम कर रहे हैं। इनके जिम्मे बूथों को मजबूत करने का काम होता है। इनाम के तौर पर पार्टी इन्हे पूर्णकालिक सदस्य बनाती है। ऐसे समर्पित कार्यकर्ताओं को चयन कर उन्हें विधानसभा चुनावों में चयनित किया जा रहा है।

यह भी पढ़े - भाजपा ने प्रह्लाद जोशी को बनाया राजस्थान का चुनाव प्रभारी, नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई बनाए गए सहप्रभारी