22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan Election: कौन है प्रहलाद जोशी जिनको बनाया गया है राजस्थान BJP का चुनाव प्रभारी

Rajasthan Election: कौन है प्रहलाद जोशी जिनको बनाया गया है राजस्थान BJP का चुनाव प्रभारी

Rajasthan Assembly Election 2023 : भाजपा ने आज चार राज्यों के चुनाव प्रभारियों का एलान किया। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया। और राजस्थान में नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 7 Jul 2023, 5:25 PM IST

BJP made Prahlad Joshi in-charge of Rajasthan

pralhad joshi

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को राज्यों में चुनाव प्रभारी की घोषणा की। प्रह्लाद जोशी को राजस्थान के चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी दी। इसके साथ ही राजस्थान में नितिन पटेल और कुलदीप बिश्नोई को सहप्रभारी बनाया है। इस वर्ष 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले है। कांग्रेस ने 6 जुलाई को राजस्थान चुनाव के लिए एक बड़ी बैठक कर अपनी रणनीति का ऐलान कर दिया। और आज भाजपा ने भी अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके साथ ही भाजपा तीन अन्य राज्यों के चुनाव प्रभारी की भी घोषणा की। इसमें ओम माथुर को छत्तीसगढ़, भूपेंद्र यादव को मध्य प्रदेश और प्रकाश जावड़ेकर को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान में कांग्रेस का चुनाव प्रचार आज से शुरू

चुनावी राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मध्यप्रदेश में सियासी हलचल तेज हो गई है। पार्टियां अपने कील कांटे के साथ तैयार हो गईं है। राजस्थान में कांग्रेस भाजपा से एक कदम आगे चल रही है। यह कर्नाटक चुनाव की जीत का असर है। राजस्थान में कांग्रेस ने 7 जुलाई से अपना चुनावी प्रचार शुरू कर दिया है। और ऐलान किया है सितम्बर में उम्मदीवारों के नामों का भी ऐलान हो जाएगा। राजस्थान की दूसरी सबसे प्रमुख पार्टी भाजपा ने भी चुनावी राज्यों में संगठन में जिम्मेदारियों को लेकर शुक्रवार को अहम फैसला लिया है।

प्रल्हाद वेंकटेश जोशी कौन हैं जानें?

प्रल्हाद वेंकटेश जोशी 2019 से भारत के संसदीय मामलों, कोयला और खान के केंद्रीय मंत्री हैं। वे 2004 से लोकसभा में संसद सदस्य हैं। और मौजूदा वक्त में धारवाड़ लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। वह 2014 से 2016 तक भारतीय जनता पार्टी, कर्नाटक के राज्य अध्यक्ष भी रहे हैं। उन्होंने लोकसभा अध्यक्षों के पैनल में कार्य किया है। 2022 में उत्तराखंड में केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को चुनाव प्रभारी बनाया गया था।

बिश्नोई समाज के दबंग लीडर हैं कुलदीप बिश्नोई

कुलदीप बिश्नोई हरियाणा के नेता हैं। औऱ वह कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए हैं। राजस्थान में बिश्नोई समाज का काफी प्रभाव है। कुलदीप बिश्नोई को बिश्नोई समाज का लीडर माना जाता है।