22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan: सड़क पर ‘खाकी का खेला’…परिवहन विभाग में वर्दी का ‘फर्जी फील’ किसके संरक्षण में?

Rajasthan: सड़क पर ‘खाकी का खेला’…परिवहन विभाग में वर्दी का ‘फर्जी फील’ किसके संरक्षण में?

राजस्थान में परिवहन विभाग के सुरक्षा गार्डों की खाकी वर्दी अब सवालों के घेरे में है। निजी कंपनी के जरिए तैनात इन गार्डों को खाकी पहनने की अनुमति नहीं है, इसके बावजूद आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों से लेकर हाईवे पर उड़नदस्तों तक वे इसी वर्दी में नजर आ रहे हैं। खाकी देखकर वाहन चालक उन्हें पुलिसकर्मी समझ सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Kamal Mishra

•

image

विजय शर्मा

•

Updated: 22 Nov 2026, 10:47 PM IST

Transport Guards

खाकी वर्दी में परिवहन विभाग के गार्ड (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। अगर आप राजस्थान की सड़कों पर खाकी देखकर सीधे गाड़ी किनारे लगा देते हैं, तो जरा ठहरिए। हो सकता है सामने पुलिस नहीं, परिवहन विभाग का 'वर्दीधारी गार्ड' खड़ा हो। विभाग में निजी कंपनी के जरिए रखे गए गार्डों को खाकी पहनने की इजाजत नहीं, पर आरटीओ-डीटीओ दफ्तरों से हाईवे के उड़नदस्तों तक खाकी का फैशन जोरों पर है। जी हां!, सड़क पर खाकी वर्दी दिखते ही वाहन चालक उसे पुलिस की वर्दी समझता है। इसी भरोसे और रौब का इस्तेमाल राजस्थान के परिवहन विभाग में तैनात सुरक्षा गार्ड कर रहे हैं।

विभाग में निजी कंपनी के माध्यम से लगाए गए भूतपूर्व सैनिकों को खाकी वर्दी पहनने की अनुमति नहीं है। इसके बावजूद आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों से लेकर हाईवे पर वाहनों की जांच करने वाले उड़नदस्तों तक गार्ड खाकी पहनकर ड्यूटी कर रहे हैं। मामला सिर्फ ड्रेस कोड के उल्लंघन तक सीमित नहीं है। खाकी की आड़ में वाहन चालकों पर दबाव बनाने और कथित वसूली के आरोप भी लगते रहे हैं।

परिवहन विभाग में इन गार्डों की नियुक्ति निजी कंपनी के माध्यम से होती है। वे परिवहन मुख्यालय से लेकर आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों में तैनात हैं। वाहनों को रोकने और जांच के दौरान उड़नदस्तों के साथ भी उनकी मौजूदगी रहती है। ऐसे में खाकी पहने गार्डों को देखकर वाहन चालकों में पुलिसकर्मी होने का भ्रम पैदा होता है। आरोप हैं कि इसी भ्रम का फायदा उठाकर वे वाहन चालकों पर रौब दिखाते हैं।

खाकी पर आपत्ति के बाद मुख्यालय में बदली वर्दी

कंपनी ने गार्डों के लिए अलग ड्रेस कोड निर्धारित कर रखा है। उनके खाकी पहनने पर कंपनी ने आपत्ति भी दर्ज कराई थी। इसके बाद परिवहन मुख्यालय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वहां तैनात गार्डों की वर्दी बदल दी। हालांकि, यह बदलाव जिलों तक नहीं पहुंचा। आरटीओ-डीटीओ कार्यालयों और उड़नदस्तों में गार्ड अब भी खाकी वर्दी में नजर आ रहे हैं।

खाकी का रौब, सड़क पर मनमानी के वीडियो

धौलपुर: बरैठा चौकी के पास ट्रक रोकने को लेकर विवाद हुआ। कथित वसूली का वीडियो बनाने पर उड़नदस्ते के गार्डों और लोगों के बीच मारपीट हुई। वायरल वीडियो में मुंह पर कपड़ा बांधे गार्ड लाठी-डंडे चलाते नजर आए।

जयपुर: रिंग रोड पर भी एक वीडियो में गार्ड ट्रक के पीछे जाकर चालक से कथित वसूली करते दिखाई दिए। इन घटनाओं ने सड़क पर गार्डों की भूमिका और उनके अधिकारों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

क्या बोले परिवहन आयुक्त?

'गार्डों की वर्दी का मामला सामने आया है। मुख्यालय में तैनात गार्डों की वर्दी बदल दी गई है। शेष गार्डों की वर्दी भी नियमानुसार बदलने के निर्देश जारी किए जाएंगे।' -पुरुषोत्तम शर्मा, परिवहन आयुक्त

यह वीडियो भी देखें :