22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Rajasthan: ‘प्रधान’ चुनाव से पहले 3 पंचायत समिति सदस्य लापता, कांग्रेस की दो महिला मेंबर शामिल

Rajasthan: ‘प्रधान’ चुनाव से पहले 3 पंचायत समिति सदस्य लापता, कांग्रेस की दो महिला मेंबर शामिल

राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव से पहले सदस्यों के लापता होने का मामला गरमा गया है। खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पंचायत समिति में जीत दर्ज करने वाले तीन सदस्य अचानक गायब हो गए। इनमें कांग्रेस की दो महिला सदस्य और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kamal Mishra

•

Updated: 22 Nov 2026, 9:16 PM IST

rajasthan congress

कांग्रेस (फोटो- Ians)

भिवाड़ी। राजस्थान में पंचायत समिति प्रधान के चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खैरथल-तिजारा जिले की कोटकासिम पंचायत समिति में चुनाव जीतने के बाद तीन नवनिर्वाचित सदस्य अचानक लापता हो गए हैं। इनमें कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय सदस्य शामिल हैं। तीनों के परिजनों ने कोटकासिम थाने में अलग-अलग गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

परिजनों ने सदस्यों के अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से उनकी तलाश कर सकुशल दस्तयाबी की मांग की है। एक साथ तीन निर्वाचित सदस्यों के लापता होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। खास बात यह है कि 27 नवंबर को पंचायत समिति प्रधान का चुनाव होना है।

कांग्रेस के दो और एक निर्दलीय सदस्य लापता

पुलिस के अनुसार, लापता होने वालों में वार्ड संख्या एक से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सदस्य सविता पत्नी युद्धवीर जाट निवासी जकोपुर शामिल हैं। वहीं, वार्ड संख्या 14 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज करने वाले जितेंद्र कुमार निवासी जौड़िया भी लापता बताए जा रहे हैं। इसके अलावा वार्ड संख्या छह से कांग्रेस की नवनिर्वाचित सदस्य रचना पत्नी सरजीत सिंह निवासी नांगल सालिया के भी लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई है।

तीनों सदस्यों के परिजनों ने पुलिस को अलग-अलग रिपोर्ट देकर उनके अचानक लापता होने की जानकारी दी है। परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हें कहीं ले जाया गया है। उन्होंने पुलिस से जल्द तलाश कर उन्हें सुरक्षित वापस लाने की मांग की है।

27 नवंबर को होना है प्रधान का चुनाव

कोटकासिम पंचायत समिति के चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद तीन सदस्यों के लापता होने का मामला सामने आया है। ऐसे में प्रधान पद के चुनाव से ठीक पहले इस घटनाक्रम ने राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है। पंचायत समिति में प्रधान पद के चुनाव के लिए प्रत्येक निर्वाचित सदस्य का महत्व है। ऐसे में तीन सदस्यों के अचानक लापता होने को लेकर राजनीतिक और सामाजिक हलकों में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

हालांकि, तीनों सदस्यों के लापता होने के पीछे क्या वजह है और क्या वास्तव में उनका अपहरण हुआ है, इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने परिजनों की शिकायतों के आधार पर गुमशुदगी के अलग-अलग मामले दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

यह वीडियो भी देखें :