Alwar Zila Parishad Election: अलवर जिला परिषद सदस्य के पिछले पांच चुनावों के नतीजे जिले की राजनीति में बदलते जनाधार की कहानी बयां कर रहे हैं। वर्ष 2005 से 2026 तक के चुनावों पर नजर डालें तो भाजपा और कांग्रेस के बीच सीटों का अंतर लगातार बदलता रहा है। वर्ष 2005 के जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने 25 वार्डों में जीत हासिल कर बढ़त बनाई थी, जबकि भाजपा को 24 वार्डों में जीत मिली थीं। वर्ष 2010 में भी कांग्रेस ने अपनी बढ़त बरकरार रखते हुए 26 वार्डों में जीत हासिल की थी, जबकि भाजपा 23 वार्डों में सिमट गई थी।