नवंबर का आखिरी सप्ताह शुरू होने के साथ ही जिले में सर्दी का असर बढ़ने लगा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाएं चलने से लोगों को ठिठुरन महसूस हो रही है। वहीं, दिन में धूप निकलने से मौसम कुछ राहत दे रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक अलवर में आसमान मुख्य रूप से साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री तक रहने का अनुमान है।