22 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / Alwar Unemployment Allowance: युवाओं का बेरोजगारी भत्ता अटका, जानें कब मिलेगा पैसा?

Alwar Unemployment Allowance: युवाओं का बेरोजगारी भत्ता अटका, जानें कब मिलेगा पैसा?

अलवर जिले में मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता पाने वाले करीब पांच हजार युवाओं को भुगतान का इंतजार है। जुलाई के बाद से भत्ता नहीं मिलने के कारण युवाओं की आर्थिक परेशानी बढ़ रही है। इसका असर लाइब्रेरी फीस, किताबों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर पड़ रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 22 Nov 2026, 11:31 AM IST

Unemployment Allowance

युवाओं का बेरोजगारी भत्ता अटका (representative picture)

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत बेरोजगारी भत्ते का इंतजार कर रहे अलवर जिले के करीब पांच हजार युवाओं की आर्थिक मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। जुलाई माह के बाद से युवाओं को भत्ते का भुगतान नहीं हुआ है। नियमित आर्थिक सहायता नहीं मिलने से युवाओं की पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और अन्य जरूरी खर्च प्रभावित हो रहे हैं। 

लाभार्थियों को करनी होती है इंटर्नशिप  

योजना का लाभ ले रहे युवाओं को अब बकाया राशि जारी होने का इंतजार है। विभागीय जानकारी के अनुसार, इस वर्ष सामान्य और एससी वर्ग के युवाओं को जुलाई माह तक का भुगतान किया जा चुका है, जबकि एसटी वर्ग के युवाओं का भुगतान लंबे समय से लंबित है। जिले में वर्तमान में पांच हजार से अधिक युवा योजना के तहत बेरोजगारी भत्ता प्राप्त कर रहे हैं। 

मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के तहत पुरुष अभ्यर्थियों को 4 हजार रुपए और महिला अभ्यर्थियों को 4500 रुपए प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देने का प्रावधान है। इसके साथ ही लाभार्थियों को निर्धारित इंटर्नशिप भी करनी होती है। युवाओं ने सरकार और संबंधित विभाग से बकाया भत्ते का भुगतान जल्द जारी करने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगातार खर्च होता है। 

एसटी वर्ग के 1030 युवाओं का भुगतान अटका

योजना के तहत जिले में सामान्य वर्ग के 2763 युवाओं को करीब 1 करोड़ 13 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। एससी वर्ग के 739 युवाओं को करीब 30 लाख रुपए मिले हैं। एसटी वर्ग के 1030 युवाओं का भुगतान अभी तक लंबित है। युवाओं का कहना है कि भत्ता समय पर नहीं मिलने से लाइब्रेरी की फीस, किताबें खरीदने और परीक्षा केंद्रों तक आने-जाने का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा है।

कई युवा सीमित आर्थिक संसाधनों के बीच प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में समय पर भत्ता नहीं मिलने से उनकी तैयारी प्रभावित हो रही है। युवाओं ने बकाया भुगतान जल्द जारी करने के साथ ही भत्ते की राशि बढ़ाने की मांग भी उठाई है।

भुगतान के बिल बनाकर कोष कार्यालय भेजे जा चुके हैं। सामान्य और एससी वर्ग के युवाओं को जुलाई माह तक का भुगतान किया जा चुका है। एसटी वर्ग के युवाओं को भी जल्द भुगतान कर दिया जाएगा - हरीश नैनकवाल, सहायक निदेशक, रोजगार विभाग