जयपुर

Rajasthan Assembly Election 2023 : राजस्थान में होम वोटिंग शुरू, दिव्यांग और बुजुर्ग वोटर्स घर से ही कर सकेंगे मतदान

विधानसभा चुनाव के तहत राजस्थान में होम वोटिंग प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो गई है। इस वोटिंग का सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को होगा। होम वोटिग के लिए विधानसभावार दल गठित कर लिए गए हैं, जो घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवा रहे हैं। सुबह 9 बजे शुरू हुई होम वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी।
less than 1 minute read
Nov 14, 2023
Home Voting
Home Voting

Rajasthan Assembly Election 2023 : विधानसभा चुनाव के तहत राजस्थान में होम वोटिंग प्रक्रिया 14 नवंबर से शुरू हो गई है। इस वोटिंग का सबसे ज्यादा फायदा दिव्यांग और 80 वर्ष से ऊपर के बुजुर्ग मतदाताओं को होगा। होम वोटिग (Home Voting) के लिए विधानसभावार दल गठित कर लिए गए हैं, जो घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान करवा रहे हैं। सुबह 9 बजे शुरू हुई होम वोटिंग शाम 5 बजे तक चलेगी। यह प्रक्रिया 19 नवंबर तक जारी रहेगी। इसके बाद वोटिंग टीम के सभी सदस्य वापस मुख्यालय लौट आएंगे।

चुनाव आयोग की पहली बार ऐसी पहल
चुनाव आयोग की ओर से यह पहल पहली बार शुरू की गई है। यह पहल उन मतदाताओं के लिए फायदेमंद साबित होगी जिन्हें मतदान बूत तक जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता था। उल्लेखनीय है कि चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को घोषणा की थी कि 80 वर्ष से अधिक उम्र के लोग और 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले व्यक्ति अपने घर से मतदान कर सकेंगे। 18.05 लाख से अधिक मतदाताओं को विकल्प के तौर पर यह सुविधा मिल सकेगी।

Updated on:
14 Nov 2023 12:57 pm
Published on:
14 Nov 2023 12:57 pm