जयपुर

DA Hike: राजस्थान के कर्मचारियों की मांग, दिवाली से पहले ही मिले बढ़ी हुई डीए राशि का लाभ

Rajasthan Employee News: महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि नवंबर के वेतन में देने की घोषणा की गई है, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। ऐसे में प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को त्योहार पर ही बढ़ी हुई राशि का लाभ दिया जाए। साथ ही बोनस का भुगतान भी दीपावली से पहले करने की मांग की।
2 min read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 12:55 PM IST
Dearness Allowance Hike

Dearness Allowance Hike in Rajasthan: जयपुर. राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लाभ अक्टूबर माह के वेतन से देने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि महंगाई भत्ते की बढ़ी हुई राशि नवंबर के वेतन में देने की घोषणा की गई है, जिसका भुगतान दिसंबर में होगा। ऐसे में प्रदेश के करीब 8 लाख कर्मचारियों को दीपावली पर बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने मांग की कि कर्मचारियों को त्योहार पर ही बढ़ी हुई राशि का लाभ दिया जाए। साथ ही बोनस का भुगतान भी दीपावली से पहले करने की मांग की।

राजस्थानी व्यंजनों ने मेले की रौनक में लगाए चार चांद

जयपुर। राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद् (राजीविका) की ओर से जयपुर स्थित इंदिरा गांधी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास संस्थान (IGPRS) परिसर में आयोजित राजीविका दिवाली मेला-2026 का उत्साह लगातार परवान चढ़ रहा है। आठ दिवसीय मेले के चौथे दिन बड़ी संख्या में आगंतुकों का हुजूम उमड़ा। 100 से अधिक स्टॉल्स पर ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों द्वारा तैयार किए गए हस्तशिल्प, हैंडलूम, सजावटी सामग्री और पारंपरिक खाद्य उत्पादों को देखने एवं खरीदने के लिए विजिटर्स में खासा उत्साह देखने को मिला। दिवाली नजदीक आने के साथ ही घरों की सजावट से जुड़ी वस्तुओं की खरीदारी में भी तेजी आई है। पारंपरिक राजस्थानी जायकों, आकर्षक रोशनी और राजस्थानी म्यूजिक से मेले को एक खास उत्सवी माहौल मिल रहा है।

राजीविका दिवाली मेला-2026 का आयोजन 28 अक्टूबर से 4 नवंबर तक प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जा रहा है। मेले में आमजन के लिए प्रवेश निःशुल्क है। 100 से अधिक स्टॉल्स के माध्यम से ग्रामीण महिला स्वयं सहायता समूहों एवं महिला उद्यमियों के उत्पादों की प्रदर्शनी और बिक्री की जा रही है।

दिवाली की सजावट और हस्तनिर्मित पर्स-जूतियों की बढ़ी मांग

मेले में दिवाली के अवसर पर घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगे दीये, कैंडल, रंगोली, तोरण, आकर्षक लाइटिंग और अन्य सजावटी एवं गृह सज्जा उत्पाद आगंतुकों की पहली पसंद बने हुए हैं। पारंपरिक हस्तशिल्प, हैंडलूम, कारपेट, कपड़े के खिलौने, हैंडमेड पाउच व पर्स, हर्बल प्रोडक्ट के साथ सजावटी एवं घरेलू उत्पादों की भी अच्छी मांग देखने को मिल रही है। ग्रामीण महिला उद्यमियों द्वारा तैयार की गई हस्तनिर्मित जूतियां भी विजिटर्स को खूब पसंद आ रही हैं। कोटा डोरिया की साड़ियां, जयपुर की प्रसिद्ध ब्लू पॉटरी, पारंपरिक कशीदाकारी, डोरमैट, कारपेट और अन्य स्थानीय उत्पाद भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

Updated on:
1 Nov 2026, 12:55 PM IST
Published on: