जयपुर

राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला; सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदले, एसीएस रैंक के अधिकारी हुए मुक्त

राजस्थान सरकार ने सभी जिलों के प्रभारी सचिवों को बदल दिया है। प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष स्तर के अधिकारियों को अब प्रभारी जिला सचिव बनाया गया है।
less than 1 minute read
Jan 22, 2026
CM Bhajanlal
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (फोटो-पत्रिका)

जयपुर। राज्य सरकार ने गणतंत्र दिवस से पहले गुरुवार को लगभग सभी जिलों के प्रभारी सचिव बदल दिए हैं। इस बार जो प्रभारी सचिव लगाए गए हैं, उनमें अतिरिक्त मुख्य सचिव के स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी नहीं दी गई है। अब जिलों के प्रभारी सचिव का जिम्मा प्रमुख सचिव, सचिव और विभागाध्यक्ष, संभागीय आयुक्त स्तर के आइएएस अफसरों को दिया गया है।

पहले जयपुर सहित छह जिलों में अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर के अधिकारी प्रभारी सचिव थे, लेकिन माना जा रहा है कि सरकार ने कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए यह नया निर्णय किया है। राज्य सरकार की ओर से जारी आदेश के अनुसार जयपुर का जिला प्रभारी सचिव वरिष्ठ आइएएस गायत्री राठौड़ और जोधपुर का प्रभारी सचिव भवानी सिंह देथा को लगाया है। दोनों ही प्रमुख सचिव स्तर के अधिकारी हैं।

नई सूची में एपीओ चल रहे पूर्ण चंद किशन और खजान सिंह को भी प्रभारी सचिव नियुक्त किया गया है।

किस जिले में कौन आइएएस प्रभारी सचिव

  • अजमेर- नीरज के पवन
  • अलवर- रवि जैन
  • बालोतरा- हरजी लाल अटल,
  • बांसवाड़ा- आरूषी अजेय मलिक
  • बारां- हरि मोहन मीणा
  • बाड़मेर- रोहित गुप्ता
  • ब्यावर- हिमांशु गुप्ता
  • भरतपुर- आनन्दी
  • भीलवाड़ा- मंजू राजपाल
  • बीकानेर- देवाशीष पृष्टि
  • बूंदी- रुक्मणि रियार
  • चित्तौड़गढ- वी सरवण कुमार
  • चूरू- कृष्ण कुणाल
  • दौसा- पूर्ण चन्द्र किशन
  • डीग- नलिनी कठोतिया
  • धौलपुर- ओम प्रकाश कसेरा
  • डीडवाना-कुचामन- समित शर्मा
  • डूंगरपुर- नेहा गिरि
  • हनुमानगढ़- जोगाराम
  • जयपुर- गायत्री ए राठौड़
  • जैसलमेर- महावीर प्रसाद मीणा
  • जालौर- अम्बरीश कुमार
  • झालावाड़- अनिल कुमार
  • झुंझुनूं- नवीन जैन
  • जोधपुर- भवानी सिंह देथा
  • करौली- शुचि त्यागी
  • खैरथल-तिजारा- पूनम
  • कोटा- रवि कुमार सुरपुर
  • कोटपूतली- बहरोड़- अनुपमा जोरवाल
  • नागौर- शक्ति सिंह राठौड़
  • पाली- पी रमेश
  • फलौदी- निकया गोहाएन
  • प्रतापगढ़- प्रज्ञा केवलरामानी
  • राजसमंद- कन्हैया लाल स्वामी
  • सलूम्बर- खजान सिंह
  • सवाईमाधोपुर- शिवांगी स्वर्णकार
  • सीकर- सुबीर कुमार
  • सिरोही- प्रतिभा सिंह
  • श्रीगंगानगर- विश्राम मीणा
  • टोंक- विश्वमोहन शर्मा
  • उदयपुर- टी रविकांत
Updated on:
22 Jan 2026 08:15 pm
Published on:
22 Jan 2026 08:14 pm