26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Jaipur / Rajasthan : ‘जब भी चीनी की कीमतें बढ़ी, सरकारें गिरीं’, प्रताप सिंह खाचरियावास बोले- अब BJP की उल्टी गिनती शुरू

Rajasthan : ‘जब भी चीनी की कीमतें बढ़ी, सरकारें गिरीं’, प्रताप सिंह खाचरियावास बोले- अब BJP की उल्टी गिनती शुरू

Rajasthan Politics : कांग्रेस के बड़े नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा इथेनॉल के मामले में पूरी BJP ही भ्रष्ट है, वे इससे पैसा कमा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 23 Aug 2026, 4:33 PM IST

pratap singh khachariyawas said now countdown of bjp started

Rajasthan Politics : कांग्रेस के बड़े नेता प्रताप सिंह खाचरियावास। फोटो- फेसबुक

Rajasthan Politics : ऊर्जा आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई ई-20 योजना के नफे नुकसान को लेकर देशभर में चर्चा है। गाड़ियों की क्षमता और माइलेज पर सवाल उठ रहे हैं। लेकिन इस तकनीकी और नीतिगत चर्चा के बीच बड़ा सवाल ये है कि इस पूरे खेल में मोटा पैसा कौन छाप रहा है? इथेनॉल और चीनी के बढ़े हुए दाम पर कांग्रेस के बड़े नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इथेनॉल सेक्टर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण एक ही महीने में चीनी की कीमतें 25 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं।

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि 'खा गई चीनी, पी गई तेल, देखो यह है बीजेपी का खेल'। बीजेपी जीडीपी खा गई। आम जनता रो रही है वहीं बीजेपी हंस रही है। बीजेपी को शरम नहीं आती है, एक माह में चीनी के दामों में 25 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। क्योंकि इथेनॉल में भयंकर करप्शन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी दोनों हाथों से लूट रहे थे। आज कह रहे हैं कि मेरा इससे कुछ लेना नहीं है।

इथेनॉल मामले में पूरी BJP भ्रष्ट

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह खाचरियावास आगे कहा कि इथेनॉल सेक्टर में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण एक ही महीने में चीनी की कीमतें 25 रुपए प्रति किलोग्राम बढ़ गई हैं। इथेनॉल के मामले में पूरी BJP ही भ्रष्ट है। वे इससे पैसा कमा रहे हैं और अब उन्होंने चीनी के मामले में देश को बर्बाद कर दिया है। लोग चीनी के लिए परेशान हैं।

BJP के पतन का कारण बनेगा चीनी मुद्दा

प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा लेकिन मेरी बात याद रखिएगा। जब भी चीनी की कीमतें बहुत ज़्यादा बढ़ी हैं, सरकारें गिरी हैं। BJP के पतन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। चीनी की कीमतें बढ़ गई हैं और चीनी का यही मुद्दा BJP के पतन का कारण बनेगा।

चीनी में तेजी का एथेनॉल से कोई संबंध नहीं - सरकार

मौजूदा वक्त में चीनी की कीमतें सिर्फ एक महीने में 25 फीसदी उछलकर 60 रुपए प्रति किलो के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। हालांकि सरकार का कहना है कि चीनी में तेजी का एथेनॉल से कोई संबंध नहीं है। बाजार के जानकार बताते हैं कि एथेनॉल की बढ़ती मांग का असर मक्का जैसी दूसरी फसलों और उनसे जुड़े खाद्य पदार्थों पर भी पड़ रहा है।