21 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan : चीनी-गुड़ की कीमतों में अचानक आई तेजी, आमजन हैरान, गृहणी मायूस, जानें क्या है वजह?

Sugar and Jaggery Prices : राजस्थान में शक्कर व गुड़ के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट प्रभावित हो रहा है। जहां आमजन हैरान हैं वहीं गृहणी मायूस हैं। जानें इसकी मुख्य वजह क्या है?
2 min read
Google source verification
sugar jaggery prices Sudden rise public shocked housewife disappointed

Rajasthan : फाइल फोटो पत्रिका

Sugar and Jaggery Prices : महंगाई की मार अब घरों में बनने वाली चाय के साथ ही हलुआ व मिष्ठान भंडारों पर भी दिखाई देने लगी है। पिछले कुछ समय में शक्कर व गुड़ के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से रसोई का बजट प्रभावित हुआ है। शक्कर पहले करीब 48 रुपए प्रति किलो बिक रही थी, अब बढ़कर करीब 75 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है। वहीं 60 रुपए प्रति किलोग्राम बिकने वाला गुड़ अब 80 हो गया है। ऐसे में आम परिवारों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है।

बीकानेर सहित राजस्थान में शक्कर के दाम बढ़ने का सीधा असर चाय की खपत और घरेलू बजट पर पड़ रहा है। सुबह-शाम चाय पीने वाले परिवारों में अब शक्कर का इस्तेमाल कम करने की बात सामने आ रही है। वहीं चाय ठेलों वालों ने चाय के कप की साइज कम कर दी है। साथ ही मिष्ठान भंडार पर मिठाई के दामों में प्रति किलो 25-50 रुपए की बढ़ोतरी हो गई है। गृहिणियों का कहना है कि पहले ही खाद्य सामग्री और अन्य घरेलू जरूरतों के दाम बढ़े हुए है, ऐसे में शक्कर व गुड़ के दाम में हुई बढ़ोतरी ने परेशानी और बढ़ा दी है। शक्कर व गुड़ के भाव बढ़ने से चाय-नाश्ते की दुकानों पर भी असर दिख रहा है।

यह है मुख्य कारण

पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर काबू पाने के लिए सरकार द्वारा पेट्रोल में एथेनॉल सम्मिश्रण को बढ़ावा दिया जा रहा है। एथेनॉल मुख्य रूप से गन्ने के रस और शीरे से तैयार होता है। चीनी मिलों में गन्ने का अधिक इस्तेमाल बायो-फ्यूल बनाने में करने के कारण चीनी उत्पादन के लिए उपलब्ध गन्ने की मात्रा में भारी गिरावट आई है।

बीस प्रतिशत एथेनॉल पेट्रोल व डीजल में चला जाता है

मिलों में शक्कर का स्टाक कम बता रहे हैं। साथ ही एथेनॉल बीस प्रतिशत पेट्रोल व डीजल में चला जाता है। ऐसे में शक्कर व गुड के भाव बढ़ेंगे।
सम्पत बोथरा

मंडी में शक्कर 66 रुपए किलो

शक्कर मंडी में 66 रुपए किलो है। वहीं गुड के भाव 68 रुपए किलो है। इसका मुख्य कारण एथेनॉल का एक हिस्सा पेट्रोल व डीजल को जाता है।
मुकेश धारीवाल

मिठाई भी लगेगी कड़वी

मिठाई तो घर में हर समय रहती है। लेकिन अब लगातार तीज-त्योहार आ रहे हैं। घर में मिठाई के चलते बजट बढ़ेगा। इस प्रकार भाव बढ़ते रहे तो मिठाई भी हमें कड़वी लगेगी।
सुधा डांगरा

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग