जयपुर

कांग्रेस सरकार की कैबिनेट के ये हैं बड़े फैसले

चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया
less than 1 minute read
Dec 29, 2018
RAjasthan Government Cabinet
कांग्रेस सरकार की कैबिनेट के ये हैं बड़े फैसले


जयपुर। कांग्रेस सरकार की कैबिनेट की पहली बैठक में बड़े फैसले किए गए। चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाने का मुख्य निर्णय है। इस घोषणा पत्र को मुख्य सचिव को सौंप दिया गया। अब उन्हें इसकी पालना करानी होगी। अब नगर निगम सहित सभी निकायों में महापौर व सभापति का चुनाव जनता ही करेगी। भाजपा सरकार में पार्षदों में से ही महापौर—सभापति चुने जाते रहे हैं। जबकि, कांग्रेस सरकार के पिछले का कार्यकाल में भी महापौर का चुनाव जनता ने किया था। इसके अलावा हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय और अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी फिर से शुरू होगी।

कांग्रेस सरकार की कैबिनेट के ये हैं बड़े फैसले...

1. चुनावी घोषणा पत्र को सरकारी दस्तावेज बनाया, मुख्य सचिव को सौंपा घोषणा पत्र

2. स्थानीय निकाय में मेयर - सभापति का चुनाव सीधे जनता ही करेगी

3. हरिदेव जोशी पत्रकारिता विश्वविद्यालय फिर होगा शुरू

4. अम्बेडकर लॉ यूनिवर्सिटी फिर होगी शुरू

5. मंत्रिमंडलीय कमेटी बनेगी

6. वृद्धावस्था पेंशन शुरू होगी

7. पंचायती राज चुनावों में शैक्षणिक योग्यता की बाध्यता को हटाया

8. ऋण माफी के वादे को पूरा करेंगे

9. वृद्धावस्था पेंशन में बढ़ोतरी। 500 की जगह 750 रुपए और 750 वालों को मिलेंगे 1000 रुपए

10. संविदा कर्मियों की समस्या के लिए कमेटी गठित, सीएम करेंगे गठन

11. राजस्थान लोक सेवा गारंटी अधिनियम के जरिये जवाबदेही तय होगी

12. स्थानीय निकाय चुनाव में भी शैक्षणिक योग्यता हटाई

13. रिफाइनरी प्राथमिकता होगी

14. मंत्रिमंडल के सदस्य अपने घर पर सुबह 9 से 10 जनसुनवाई करेंगे

15. सरकारी दस्तावेज पर केवल अशोक स्तंभ का लोगो ही रहेगा

16. मनरेगा की नई कार्ययोजना बनेगी

17. पूर्ववर्ती सरकार के आखिरी 6 महीने के निर्णयों की होगी जांच

Published on:
29 Dec 2018 06:12 pm