जयपुर

राजस्थान सरकार ने शुरू की बजट की तैयारी; उधर, राजस्व जुटाने में पिछड़े पर उधार लेने और सब्सिडी में आगे

राजस्थान में अगले माह पेश होने वाले बजट में जनभागीदारी बढ़ाने व राजस्व अधिक जमा कर विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार संभाग स्तर से राजधानी तक सक्रिय है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jan 2025, 8:55 AM IST
rajasthan assembly
rajasthan assembly

Rajasthan Budget 2024-25: राजस्थान में 19 फरवरी को पेश होने वाले अगले वित्तीय वर्ष के बजट की तैयारी तेज हो गई है, लेकिन मौजूदा वित्तीय वर्ष में राजस्व जुटाने की रफ्तार कमजोर है। चुनावी साल होने के बावजूद पिछले वित्तीय वर्ष के पहले 9 माह में राजस्व लक्ष्यों तक पहुंचने की गति मौजूदा वित्तीय वर्ष के मुकाबले तेज रही। अगले माह पेश होने वाले बजट में जनभागीदारी बढ़ाने व राजस्व अधिक जमा कर विकास की रफ्तार बढ़ाने के लिए सरकार संभाग स्तर से राजधानी तक सक्रिय है।

इसके विपरीत बजट लक्ष्यों की प्राप्ति की स्थिति का अध्ययन करने पर सामने आया कि मौजूदा वर्ष में दिसम्बर तक प्रदेश पिछले वित्तीय वर्ष के 9 माह की तुलना में कमजोर रहा। हालांकि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) के बजट लक्ष्य प्राप्त करने में मौजूदा वित्तीय वर्ष में आगे रहे। आंकड़ों के अनुसार करों से राजस्व प्राप्ति की रफ्तार पिछले वित्तीय वर्ष में मौजूदा वित्तीय वर्ष के मुकाबले तेज रही।

पिछले वित्तीय वर्ष के पहले 9 माह में बजट लक्ष्यों का करीब 65 प्रतिशत कर राजस्व जमा हुआ, जबकि मौजूदा वित्तीय में बजट लक्ष्यों का करीब 63 प्रतिशत कर राजस्व जमा हुआ। कर और खनन सहित अन्य स्रोतों से प्राप्त कुल आय की स्थिति को देखा जाए तो पिछले वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक बजट लक्ष्यों का 58.68 प्रतिशत राजस्व जमा हुआ।

वहीं मौजूदा वित्तीय वर्ष में दिसम्बर तक लक्ष्यों का 58.23 प्रतिशत राजस्व जमा हुआ। उधर, मौजूदा वित्तीय वर्ष में पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में उधार अधिक लिया गया और सब्सिड़ी पर खर्चा भी चुनावी साल के मुकाबले अधिक हुआ।

Updated on:
29 Jan 2025, 8:55 AM IST
Published on:
Also Read
View All
AI को दोस्त समझकर पर्सनल बातें शेयर करना पड़ सकता है भारी! साइबर सुरक्षा एजेंसी की बड़ी चेतावनी

राजस्थान के चीफ सेक्रेटरी वी श्रीनिवास ने शेयर की 30 साल पुरानी ब्लैक एन्ड व्हाइट तस्वीर, जानिए क्यों है ये ख़ास?

राजस्थान में ‘विपक्षी’ कांग्रेस नहीं, अब ‘सत्ताधारी’ BJP उतरेगी सड़कों पर, प्रदेशभर में गरमाएगा राजनीतिक पारा, जानिए बड़ी वजह

पत्रिका ब्लॉकबस्टर सेल 25 अक्टूबर से- जयपुर के टॉप ब्रांड्स पर भारी छूट, साथ में मिलेंगे ढेरों बंपर प्राइज; ऐसे लें हिस्सा

Rajasthan Mining News: ‘राजस्थान में अवैध खनन धड़ल्ले से जारी- सरकारी निगरानी तंत्र पूरी तरह फेल’, जानिए क्या है बड़ी खबर?