बैठक में 31 जनवरी से शुरू होने जा रहे बजट सत्र की तैयारियों की समीक्षा होगी। साथ ही विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले संभावित मुद्दों पर भी चर्चा होगी। सरकार ने अपने एक साल में क्या-क्या किया? इसे लेकर भी बैठक में चर्चा होगी, जिससे विधायक पूरी तैयारी कर सदन में आए और विपक्ष के आरोपों का जवाब दे सके।