पार्टी का प्रयास है कि कम से कम पांच से सात जिलों में महिलाओं को अध्यक्ष चुना जाए। जिला अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सोमवार को जोधपुर में रहे, वहीं कई मंत्री अलग-अलग जिलों में गए। मंगलवार को भी विभिन्न जिलों में अध्यक्षों की चुनाव प्रक्रिया जारी रहेगी।