13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में 5 और BJP जिलाध्यक्षों के नाम घोषित, राजेंद्र पालीवाल को मिली जोधपुर शहर की जिम्मेदारी

Rajasthan BJP Announced : राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज 5 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। जानें किसको, किस जिले की मिली जिम्मेदारी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जोधपुर

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 28 Jan 2025, 10:58 AM IST

Rajasthan BJP Announced 5 District Presidents Names Rajendra Paliwal got responsibility of Jodhpur city

Rajasthan BJP Announced : राजस्थान में भाजपा में इन दिनों सांगठनिक चुनाव का अभियान 'संगठन पर्व' चल रहा है। भाजपा ने 2 दिन पहले संगठन के स्तर पर 5 जिलों के अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी है। राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने आज सोमवार यानि 27 जनवरी को 5 और जिला अध्यक्षों के नामों की घोषणा की। मदन राठौड़ ने जोधपुर, जोधपुर देहात, कोटा, बाड़मेर व नागौर के जिलाध्यक्षों के नामों का एलान किया। राजेंद्र पालीवाल को जोधपुर शहर जिला भाजपा का अध्यक्ष और त्रिभुवन सिंह भाटी को जोधपुर देहात का जिलाध्यक्ष बनाया गया। जोधपुर शहर के कार्यकर्ता खुशी से झूम उठे। कार्यकर्ताओं ने राजेंद्र पालीवाल को फूलमालाओं से लाद दिया।

भाजपा ने इन ​तीनों को सौंपी इन 3 जिलों की कमान

राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जोधपुर के अतिरिक्त कोटा, बाड़मेर व नागौर के जिलाध्यक्ष भी बनाए। कोटा से राकेश जैन, बाड़मेर में अनंतराम बिश्नोई व रामधन पोटलिया को नागौर का जिलाध्यक्ष बनाया है।

इससे पूर्व 5 जिला अध्यक्षों के नाम किए थे घोषित

भारतीय जनता पार्टी ने जिला अध्यक्षों की घोषणा शुरू कर दी है। शनिवार को भाजपा ने पांच जिला संगठनों में अध्यक्षों के चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली थी। सबसे पहले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में जिला अध्यक्ष घोषित किया गया। यहां पार्टी ने शिवानी दायमा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना। अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता और उत्तर से महासिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष चुना गया। अजमेर शहर में वर्तमान जिला अध्यक्ष रमेश सोनी को दोबारा मौका मिला है। वे कुछ समय पहले ही जिला अध्यक्ष मनोनीत हुए थे। अजमेर देहात का जीत मल प्रजापत को जिला अध्यक्ष चुना गया है।

यह भी पढ़ें :खाद्य सुरक्षा योजना में आज से जुड़ेंगे नाम, पोर्टल खुलने से जनता को राहत, जानें शर्त

अगले तीन दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम घोषित करने का दावा

भाजपा जिला अध्यक्षों के नाम एक साथ घोषित करने की जगह हर जिले में अलग-अलग सर्व सम्मति से नाम घोषित करने की योजना पर काम कर रही है। इसमें पार्टी के बड़े नेताओं को अलग-अलग जिले की जिम्मेदारी दी गई है। अगले तीन दिन में सभी जिला अध्यक्षों के नाम घोषित होने का दावा पार्टी की तरफ से किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :Weather Update : मौसम विभाग का नया Prediction, 29 जनवरी को राजस्थान के इन 2 संभाग में होगी बारिश, गरजेंगे मेघ

गजेंद्र सिंह शेखावत ने पालीवाल और भाटी को दी बधाई

स्थानीय सांसद और केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजेन्द्र पालीवाल को जोधपुर शहर जिला अध्यक्ष तथा त्रिभुवन सिंह भाटी को जोधपुर देहात दक्षिण अध्यक्ष के रूप में नई जिम्मेदारी प्राप्त करने के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि पूरा विश्वास है, आप दोनों अपनी मेधा और ऊर्जा से हम कार्यकर्ता साथियों को जोधपुर की सेवा के पथ पर अग्रणी रखेंगे।

यह भी पढ़ें :1 फरवरी से राजस्थान के इस शहर में होगी अग्निवीर के लिए सेना भर्ती रैली, जानें पूरा शेड्यूल