पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि रिफाइनरी में जो तेल रिफाइन होगा, वो देशभर में जाएगा या उत्तर भारत में जाएगा। वो एक अलग इश्यू है। मुख्य बात है कि इसमें आधुनिक टेक्निक पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स बन रहा है। यह रिफाइनरी भी आधुनिक टेक्निक की बन रही है। हम सरकार से आग्रह करते है कि आप समझने की कोशिश करो। इसमें हमने पचपदरा और आसपास के अंदर जो जमीनें ईयरमार्क की हैं। वहां पर बड़े रूप में पेट्रोकेमिकल प्रोडक्ट बनेंगे, प्लास्टिक आधारित कई इंडस्ट्री लगेगी, उसकी तैयारी बिल्कुल नहीं हो रही है।