Makar Sankranti : बांसवाड़ा में आपने इस मकर संक्रांति पर चायनीज मांझा उड़ाया तो पुलिस आपकी ‘डोर’ पकड़ लेगी। यदि आप इस मुश्किल से बचना चाहते चाहते हैं तो चायनीज मांझे से दूरी बनाएं और दूसरों को भी आगाह करें। पुलिस भी ऐसी अपील कर रही है। जिला कलक्टर की ओर से प्रतिबंध आदेश जारी होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने भी चायनीज मांझे को लेकर कार्रवाई के संकेत दिए हैं। दरअसल, चायनीज मांझा पक्षियों और इंसानों के लिए भी जानलेवा साबित होता रहा है।