
Weather Update : राजस्थान में आज देर शाम एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है। मौसम विभाग का Prediction है कि कल शनिवार यानि 11 जनवरी को मौसम में बड़ा बदलाव आएगा। राजस्थान के तीन संभाग में मेघगर्जन के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, ये संभाग बीकानेर, जयपुर, भरतपुर हैं। इन संभाग के कुछ भागों में मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कहीं कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 12-13 जनवरी से पुनः मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही कहीं-कहीं घना कोहरा दर्ज होने की संभावना है। जिन जिलों में घना कोहरा छाने की संभावना है, उनमें गंगानगर, जैसलमेर, हनुमानगढ़, बीकानेर, सिरोही, जालौर, नागौर, सीकर, झुंझुनू, पाली, बीकानेर, चूरू, बाड़मेर, जोधपुर, जालौर और श्रीगंगानगर शामिल हैं। धौलपुर, झुंझुनूं, भरतपुर और उत्तरी राजस्थान के कुछ जिलों में शीतलहर का भी आईएमडी अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञानियों के अनुसार 15-16 जनवरी से प्रदेश में एक और नए सिस्टम के एक्टिव होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छा सकते हैं।
मौसम विभाग के अनुसार आज शुक्रवार (10 जनवरी) देर शाम से बीकानेर संभाग के जिलों में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इस सिस्टम के असर से बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़ के एरिया में बादल छा सकते हैं।
Updated on:
10 Jan 2025 03:23 pm
Published on:
10 Jan 2025 03:23 pm
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
