ट्रेनों के देरी से संचालन के पीछे रैक का टोटा भी बताया जा रहा हैँ। कई ट्रेनों में आए दिन ऐसी स्थिति देखी जा रही है। बुधवार को जम्मूतवी-अजमेर (पूजा एक्सप्रेस) ट्रेन 11 घंटे देरी से जयपुर पहुंची। ऐसे में रैक की कमी के कारण अजमेर-जम्मूतवी ट्रेन 7 घंटे देरी से पहुंची। प्रयागराज-लालगढ़ ट्रेन 4 घंटे 40 मिनट की देरी से, अजमेर-सियालदाह ट्रेन 2 घंटे, गरीब नवाज एक्सप्रेस 1 घंटे देरी से जयपुर पहुंची।