13 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan News : एक ही दिन में कांग्रेस व भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं का निधन, जनता स्तब्ध, कार्यकर्ताओं में शोक की लहर

Rajasthan News : हनुमानगढ़ में एक ही दिन में कांग्रेस व भाजपा के 2 दिग्गज नेताओं का निधन हो गया। जिसके बाद कांग्रेस व भाजपा के नेताओं और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। जनता स्तब्ध है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

हनुमानगढ़

•

image

Sanjay Kumar Srivastava

•

Updated: 10 Jan 2025, 11:32 AM IST

कांग्रेस की बड़ी कार्रवाई! बागी होकर निकाय चुनाव लड़ने वाले 19 को किया निष्कासित, देखें नाम

Rajasthan News : हनुमानगढ़ में शोक की लहर। कांग्रेस और भाजपा के 2 वरिष्ठ नेताओं का निधन हो गया। जिसके बाद राजनीतिक गलियारों में गम का माहौल फैल गया है। हनुमानगढ़ में गुरुवार को दो पूर्व चेयरमैन का निधन होने पर शहर में शोक छा गया है। टाउन निवासी पूर्व चेयरमैन बहादुर चंद जैन व जंक्शन निवासी राजकुमार तंवर का आकस्मिक निधन होने से कांग्रेस व भाजपा के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर फैल गई है। वरिष्ठ कांग्रेस के पदाधिकारी बहादुर चंद जैन 18 फरवरी 1982 से लेकर 15 फरवरी 1986 तक नगर पालिका हनुमानगढ़ में चेयरमैन रहे। वहीं भाजपा नेता राजकुमार तंवर 29-11-1994 से 28-11-1999 तक नगरपालिका में चेयरमैन रहे थे। दोनों नेताओं के अंतिम संस्कार में कांग्रेस व भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए और शोक व्यक्त किया।

विकास के कई अहम कार्य हुए

कांग्रेस नेता बहादुर चंद जैन ने कार्यकाल में विकास के कई अहम कार्यों को अंजाम दिया था। जिस वजह से वह आज भी जनता के बीच याद किए जाते हैं। बहादुर चंद जैन को पार्टी में उनकी ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के लिए जाना जाता था।

यह भी पढ़ें :Weather Update : IMD का नया अलर्ट, आज से फिर पलटेगा मौसम, राजस्थान में होगी बारिश गिरेंगे ओले

हमेशा जनता के हित में कार्य किया

भाजपा नेता राजकुमार तंवर ने 29 नवंबर 1994 से 28 नवंबर 1999 तक हनुमानगढ़ नगरपालिका के चेयरमैन रहे। उनकी गिनती भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में की जाती थी। राजकुमार तंवर ने हमेशा जनता के हित में कार्य किया।

यह भी पढ़ें : दौसा कलक्टर साहब… मैं अभी जिन्दा हूं, मेरी मदद कीजिए, पूरा मामला जानकर चौंक जाएंगे

जनता और कार्यकर्ता दोनों नेताओं के निधन से दुखी

हनुमानगढ़ शहर के लोगों और राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के निधन को व्यक्तिगत क्षति माना। कांग्रेस और भाजपा दोनों ही दलों ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। हनुमानगढ़ की जनता ने भी उनके योगदान को याद करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :किसान महापंचायत का एलान, 29 जनवरी को राजस्थान में होगा गांव बंद आंदोलन