
Rajasthan Government Schools : राजस्थान की स्कूली छात्राओं को मिलेगी बड़ी राहत। स्कूल शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शौचालय निर्माण के लिए 85 करोड़ रुपए का एमओयू किया है। सरकारी स्कूलों में छात्राओं को स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह एमओयू किया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग और गैर सरकारी संगठन सोशल डवलपमेंट एंड रिसर्च सोसाइटी के बीच यह एमओयू हुआ। सोशल डेवलपमेंट एंड रिसर्च सोसाइटी की ओर से इसके संरक्षक गोपाल जालान ने एमओयू किया। इस अवसर पर राजस्थान सरकार की ओर से राज्य परियोजना निदेशक एवं राजस्थान स्कूल शिक्षा परिषद के आयुक्त अविचल चतुर्वेदी, अतिरिक्त परियोजना निदेशक सुरेश कुमार बुनकर तथा एनजीओ की ओर से करण सिंह, पत्रकार सुधांशु माथुर, भगीरथ सुंडा और मनीष सोलंकी मौजूद रहे।
इस परियोजना के पहले चरण में जयपुर, भरतपुर और कोटा जिलों में 7 करोड़ रुपए की लागत से वॉशरूम का निर्माण किया जाएगा। दूसरे और तीसरे चरण में 19-19 जिलों में वॉशरूम निर्मित किए जाएंगे। इससे छात्राओं की उपस्थिति को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
Updated on:
11 Jan 2025, 5:13 PM IST
Published on:
11 Jan 2025, 5:13 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.