जिलाध्यक्ष की ताजपोशी से पहले मंडल अध्यक्ष, प्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष पद के सभी दावेदारों से राय-शुमारी की गई। सभी से मंथन के बाद शिवानी के नाम पर सहमति बनी। भरतपुर की नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शिवानी दायमा ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व ने मुझे जो जिम्मेदारी दी है, उसका मैं पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करूंगी।