Rajasthan BJP News: राजस्थान बीजेपी ने अलवर उत्तर, अलवर दक्षिण और भरतपुर के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। भाजपा ने अलवर दक्षिण से अशोक गुप्ता और उत्तर से महासिंह को पार्टी का जिलाध्यक्ष बनाया है। वहीं, सीएम भजनलाल के गृह जिले से शिवानी दायमा को कमान सौंपी गई है। हालांकि सभी प्रत्याशियों से सर्वसम्मति बनाने में पार्टी को जोर आया।