
कथावाचक इंद्रेश उपाध्याय (फाइल फोटो)
राजस्थान के सिंहद्वार कहे जाने वाले अलवर शहर में कल से आध्यात्मिक उत्सव का शंखनाद होने जा रहा है। श्याम जू सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली भव्य श्रीमद् भागवत कथा को लेकर समूचे शहर में उत्साह का माहौल है। 17 मार्च से 23 मार्च तक चलने वाले इस भक्ति अनुष्ठान में प्रसिद्ध कथा वाचक इंद्रेश उपाध्याय कथा वाचन करेंगे।
कथा के सफल आयोजन के लिए विजय नगर मैदान में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। समिति के सदस्यों ने रविवार को लोक आस्था के प्रमुख केंद्र भर्तृहरि धाम पहुंचकर बाबा को कथा का विधिवत निमंत्रण दिया। इससे पूर्व शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी प्रभु को आमंत्रित किया गया है। कार्यकर्ताओं की टोली दिन-रात पांडाल को सजाने और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं में जुटी हुई है।
इंद्रेश उपाध्याय की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस कथा में शामिल होने के लिए केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि मुंबई, गुजरात और अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अलवर पहुंच रहे हैं। शहर के अधिकांश होटल और गेस्ट हाउस पहले ही बुक हो चुके हैं, जिससे स्थानीय प्रशासन और आयोजक व्यापक भीड़ की उम्मीद जता रहे हैं।
भक्ति के इस संगम में भजनों का तड़का लगाने के लिए 19 मार्च को विख्यात भजन गायक कन्हैया मित्तल अलवर आ रहे हैं। उनके 'श्याम भजनों' की प्रस्तुति कथा का मुख्य आकर्षण होगी। इसके साथ ही, कार्यक्रम में देशभर के कई प्रतिष्ठित संत-महात्माओं के भी पधारने की संभावना है।
Published on:
16 Mar 2026 11:26 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
