16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Alwar News: पति काम पर गया तो पड़ोसी ने घर में घुसकर किया महिला से बलात्कार

अलवर में 29 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। रिपोर्ट में बताया गया कि 12 मार्च को उसका पति काम पर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी।

less than 1 minute read
Google source verification

(पत्रिका सांकेतिक फोटो)

अलवर शहर के एक थाना क्षेत्र में 29 वर्षीय महिला ने अपने पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। महिला की ओर से दी गई रिपोर्ट में बताया गया कि 12 मार्च को उसका पति काम पर गया हुआ था और वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान पड़ोसी जबरन उसके घर में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

वीडियो भी बनाया

घटना के बाद आरोपी महिला को कमरे में बंद कर वहां से फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा है और इसी आधार पर कई बार उसका शारीरिक शोषण कर चुका है। महिला का कहना है कि आरोपी अक्सर उसका पीछा करता है।

वह अपने पास अवैध कट्टा रखकर उसे जान से मारने की धमकी देता है। महिला की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।