घटना के बाद परिजन और ग्रामीण अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच, संदीप को शहीद का दर्जा देने, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने और अन्य सहायता की मांग की। धरने पर बैठे लोगों ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होंगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।