जयपुर

राजस्थान के इन शहरों में जल्द आएंगी हाउसिंग बोर्ड की नई आवासीय योजनाएं, अपने घर का सपना होगा साकार

Rajasthan Housing Scheme: जयपुर, झालावाड़,कोटपूतली और जोधपुर में राजस्थान आवासन मंडल की जल्द नई आवासीय योजनाएं आएंगी।

less than 1 minute read
Feb 17, 2026
फोटो पत्रिका

जयपुर। जयपुर, झालावाड़,कोटपूतली और जोधपुर में राजस्थान आवासन मंडल की जल्द नई आवासीय योजनाएं आएंगी। इसको लेकर आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने मंगलवार को मंडल मुख्यालय में प्रस्तावित नवीन आवासीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शहरों में समाज के विभिन्न आय वर्गों के लिए सुनियोजित, किफायती एवं उच्च गुणवत्तापूर्ण आवासीय योजनाएं अविलंब धरातल पर लाई जाएं। आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मण्डल का उद्देश्य केवल आवास उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि नागरिकों को सुविधायुक्त, सुरक्षित और आधुनिक मानकों पर आधारित समग्र आवासीय वातावरण प्रदान करना है।

ये भी पढ़ें

जयपुर से सटे राजस्थान के इस शहर में केवल 6750 प्रति वर्ग मीटर में प्लॉट लेने का मौका, आज ही करें आवेदन

सेवाएं हों पूरी तरह डिजिटल

बैठक के दौरान आयुक्त ने विभागीय कार्यप्रणाली में आधुनिक तकनीक के समावेश और ऑनलाइन सेवाओं के विस्तार पर विशेष बल देते हुए कहा कि मण्डल की सेवाओं को पूर्णतः डिजिटल बनाए जाने की कार्ययोजना तैयार कर चरणबद्ध रूप से कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि सामुदायिक भवनों की बुकिंग प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन करने की दिशा में तेजी से काम चल रहा है, जिससे आमजन को पारदर्शी और त्वरित सेवाएं मिल सकेंगी।

स्वच्छता और समयबद्धता पर जोर

आयुक्त ने कार्यालय परिसरों की स्वच्छता, फाइलों के सुव्यवस्थित संधारण और नागरिक-अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रशासनिक और तकनीकी प्रक्रियाओं को निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए, ताकि अधिकाधिक नागरिकों का स्वयं के आवास का सपना साकार हो सके। बैठक में मण्डल सचिव गोपाल सिंह, उप सचिव डॉ. अशोक कुमार, मुख्य अभियंता टीएस मीणा, प्रतीक श्रीवास्तव, वित्तीय सलाहकार केसी कुमावत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और अभियंता मौजूद रहे।

Published on:
17 Feb 2026 07:52 pm
Also Read
View All

अगली खबर